फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Encounter gangster Vishal sitting in California got gangster Parvesh Mann brother Suraj murdered

Murder: 13342 किमी दूर कैलिफोर्निया में बैठे विशाल ने कराई गैंगस्टर के भाई की हत्या, विदेश से आए थे हथियार

Tue, 23 Jan 2024 03:17 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Jan 2024 03:17 PM IST
सार

नोएडा में 19 जनवरी को हुई गैंगवार को लेकर नया खुलासा हुआ है। कैलिफोर्निया में गैंगस्टर विशाल ने गैंगस्टर के भाई की हत्या कराई थी। हत्या में इस्तेमाल हथियार विदेश से भेजे गए थे।

विज्ञापन
Delhi Encounter gangster Vishal sitting in California got gangster Parvesh Mann brother Suraj murdered
Delhi Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में 19 जनवरी को हुई गैंगवार  की पटकथा करीब 13342 किमी दूर लिखी गई थी। अमेरिका के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया में  बैठे गैंगस्टर विशाल ने गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


जिन हथियारों से सूरज मान की हत्या की गई है उनमें एक पिस्टल की कीमत 10 से 12 लाख रुपये है। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि विशाल ने ये हथियार विदेश से भिजवाए थे।   अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शूटर कुलदीप व अब्दुल कादिर की हत्या के आदेश कैलिफोर्निया, अमेरिका में बैठे गैंगस्टर विशाल ने दिए है।
विज्ञापन


विशाल जेल में बंद गौरव राणा का भाई है। गौरव राणा जितेंद्र गोगी के साथ गिरफ्तार हुआ था। विशाल कल्लू का दोस्त है। कल्लू के पिता व चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए विशाल ने इन दोनों शूटरों को सूरज मान की हत्या के निर्देश दिए थे। कुलदीप की कुतुबगढ़ गांव में रिश्तेदारी है। वहां आने-जाने के दौरान इसकी खेड़ा गांव में बातचीत शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ये कल्लू के संपर्क में आया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुलदीप और कादिर की सिग्रल एप पर विशाल से बात होती थी। विशाल व कल्लू ने इन दोनों को बड़े-बड़े सपने दिखाए। इन्होंने दोनों शूटरों को कहा कि गोवा में उनका कसीनो खुलवा देंगे। साथ ही विदेश में सैटल करने का भी झांसा दिया था। 

इन दोनों शूटरों को विशाल ने आधुनिक व  विदेशी हथियार दिलवाए। इनको जिगाना और ब्रेटा जैसी पिस्टल दी गईं। इन पिस्टल से एक साथ कई गोलियां निकलती है। पुलिस टीम उस आरोपी की तलाश कर रही है, जो इनको आधुनिक हथियार देने आया था।
 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नोएडा में हुई गैंगवार में गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या करने वाले दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर कुलदीप और अब्दुल कादिर ने गैंगवार में सूरज मान की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शूटरों ने उसपर 18 गोलियां चलाई थीं। दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी हैं। इनकी गोलियां से दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इनके कब्जे से छह कारतूसों के साथ दो अत्याधुनिक स्वचालित पिस्तौलें बरामद की गई हैं।

 

सूरज मान पर बदमाशों ने की थी गोलीबारी
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि नोएडा में रहने वाला सूरज मान 19 जनवरी को घर के पास स्थित जिम जा रहा था। तभी तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपियों ने कुल 18 गोलियां चलाईं थीं। इनमें से पांच सूरज मान को लगी थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मकोका मामले में जेल में बंद परवेश मान नीरज बवानिया गैंग का प्रमुख सदस्य है। परवेश मान और लॉरेंस बिश्नोई-गोगी गैंग के सदस्य कल्लू खेड़ा के बीच काफी समय से गैंगवार चल रही है और इन गैंगवार में काफी लोगों की मौत हो चुकी है।

परवेश मान ने 2019 में कल्लू के चाचा और 2022 में कल्लू के पिता की हत्या कर दी थी। इसके बदले कल्लू ने 2019 में परवेश के चचेरे भाई और उसकी भाई की हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि इन शूटरों की गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई-गोगी गैंग की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। आरोपी कुलदीप डकैती के एक मामले में शामिल रहा है और अब्दुल कादिर के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

ऐसे गिरफ्तार किए गए शूटर
अपराध शाखा की एनडीआर ब्रांच के एसीपी उमेश बडथ्वाल व इंस्पेक्टर रामपाल को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई- गोगी गैंग के कल्लू खेड़ा गिरोह के दो वांछित अपराधी और नोएडा में गैंगस्टर परवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या करने अपने सहयोगियों से मिलने सराय कालेखां बस स्टाप के पास आएंगे। इसके बाद एसीपी उमेश उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर रामपाल, इंस्पेक्टर योगेश कुमार, एसआई मुकेश, प्रमोद, अनिल व एएसआई नरेंद्र की टीम ने सराय काले खां बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर वहां आए दोनों शूटर भजनपुरा निवासी कुलदीप व बिजनौर, यूपी निवासी अब्दुल कादिर को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। आरोपी शूटरों ने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। शूटरों ने पुलिस टीम पर कुल छह गोलियां चलाईं।

बदमाशों की दो गोलियां इंस्पेक्टर योगेश कुमार को लगी, मगर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह बच गए। एएसआई नरेंद्र भी बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर रामपाल की टीम ने भी पांच राउंड फायरिंग की। एक-एक गोली दोनों शूटरों के पैरों में लगी। दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोस्त के जरिए कल्लू गिरोह में शामिल हुआ था
कुलदीप ने अपने दोस्तों को चाकू मार दिया था। इस मामले में ये जेल गया था। जेल में मुलाकात कादिर से हुई। कुलदीप के दोस्त ने उसे कपिल उर्फ कल्लू से मिलवाया और प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य प्रवेश मान के भाई सूरज मान को मारने का काम दिया। परवेश मान ने कपिल उर्फ कल्लू के चाचा, पिता और उनके गिरोह के कई सदस्यों की हत्या कर दी थी। कपिल उर्फ कल्लू ने जेल से दोनों शूटरों को गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई की हत्या करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed