{"_id":"670479c4e29f347399066b93","slug":"delhi-electrician-dies-due-to-electric-shock-during-ramlila-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : रामलीला के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत, ठेकेदार और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : रामलीला के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत, ठेकेदार और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 08 Oct 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:46 AM IST
सार
करंट लगने के बाद युवक काफी देर तक वहां पड़ा रहा। इस दौरान रामलीला का आयोजन होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस अचेत युवक को पास के हेडगेवार अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में श्री हनुमन्त धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मेले में रविवार रात करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। करंट लगने के बाद युवक काफी देर तक वहां पड़ा रहा। इस दौरान रामलीला का आयोजन होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस अचेत युवक को पास के हेडगेवार अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने ठेकेदार और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृत युवक की पहचान रामनगर शाहदरा निवासी आर्यन उर्फ वीरू (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह मामा के परिवार के साथ रहता था। वह समारोहों में एलसीडी लगाने का ठेका लेने वाले नितिन के साथ काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सीबीडी ग्राउंड में एक इलेक्ट्रीशियन को करंट लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस अचेत पड़े आर्यन को पास के हेडगेवार अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए कई जगह पर एलईडी पैनल लगाए गए थे। जिस पर रामलीला का लाइव प्रसारण हो रहा था। रात में मेले की तरफ लगे पैनल में तकनीकी खराबी आ गई। आर्यन उसको ठीक कर रहा था।