फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections: Mahakumbh of devotees in Prayagraj... of leaders in Delhi

Delhi Elections : श्रद्धालुओं का महाकुंभ प्रयागराज में... नेताओं का दिल्ली में, दोनों जगह 'सितारे जमीं पर

Thu, 23 Jan 2025 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा योगेश तिवारी, नई दिल्ली
योगेश तिवारी, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 05:45 AM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तो साधु-संत व अखाड़ों की धूम है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में देश भर के नेताओं का जमघट लगा हुआ है।

विज्ञापन
Delhi Elections: Mahakumbh of devotees in Prayagraj... of leaders in Delhi
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन दिल्ली में एक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए, file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के इस समय दो ही ईवेंट चर्चा में हैं। एक तो महाकुंभ और दूसरा दिल्ली में विधानसभा चुनाव। प्रयागराज महाकुंभ में देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तो साधु-संत व अखाड़ों की धूम है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में देश भर के नेताओं का जमघट लगा हुआ है। प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों का शोर है। सभी राजनीति के इस यज्ञ में आहुतियां डालने को आतुर हैं। इस सबके बीच आम जनता राजनीति के अलबेले रंग देख भौचक्की है। सभी के मुंह से बरबस निकल रहा है कि श्रद्धालुओं का महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है तो राजनेताओं का दिल्ली में।

विज्ञापन


दिल्ली के बीच से बहती हुई यमुना प्रयागराज में गंगा में मिल जाती है। संगम के तट पर महाकुंभ चल रहा है। संतों से लेकर श्रद्धालुओं तक की भीड़ है। प्रयागराज धर्म और अध्यात्म का केंद्र बना हुआ है। कई राज्यों से आए साधु-संतो के अखाड़े जमे हुए हैं। यह इत्तेफाक ही है कि ठीक उसी समय विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली राजनीति का केंद्र बना हुआ है। यहां पर कई राज्यों से राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने डेरा डाला हुआ है। दूसरे राज्यों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह दिल्ली प्रवास सभी राजनीतिक दलों की रणनीति का हिस्सा है। कारण है प्रवासी वोटर।
विज्ञापन


दिल्ली की करीब 18 विधानसभा सीटों के परिणाम में प्रवासी मतदाताओं का प्रभाव दिखता है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब से काम-नौकरी के लिए आई यह बड़ी आबादी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में बसी हुई है। इस आबादी के वोट हासिल करने के लिए दलों ने अपने उस क्षेत्र विशेष के बड़े से लेकर छोटे नेता व कार्यकर्ताओं को बुलाया हुआ है। यह लोग घर-घर जाकर अपनी भाषा में संवाद कर रहे हैं वहीं रिश्तेदारी है तो रुक कर वोट की अपील कर रहे हैं। पूर्वांचली, उत्तराखंडी, पंजाबी के हिसाब से चुनाव प्रचार व जनसंपर्क राजनीतिक दल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पूर्वांचल, उत्तराखंड के लिए लगाया जोर
भारतीय जनता पार्टी के लिए कई राज्यों से नेता व कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव के लिए आए हुए हैं। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पूर्वांचल मोर्चे ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा रवि किशन, दिनेश लाल निरहुआ का नाम बतौर स्टार प्रचारक शामिल किया गया है। इसी तरह उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेताओं को लगाया गया है। हरियाणा के मूल निवासियों के लिए वहां के मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य कई नेताओं को चुनावी फिजा बनाने के लिए लगाने की योजना भाजपा ने बनाई हुई है। इसी तरह हिमांचल व राजस्थान, मध्य प्रदेश के लिए भी भाजपा की तैयारी है।

आप के लिए पंजाब, हरियाणा, पूर्वांचल से आए नेता
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पूरा आप का संगठन दिल्ली चुनाव में सक्रिय है। इसी तरह हरियाणा से आप के कई नेता दिल्ली चुनाव में आए हुए हैं। आप का भी पूर्वांचल संगठन है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पूर्वांचल के चेहरे हैं। इसी तरह यूपी से पूरा संगठन, यूथ विंग समेत अन्य नेता आए हुए हैं। यह चुनाव आप के लिए अहम है। इसलिए आप के पूरे संगठन ने जोर लगाया हुआ है।

दिल्ली में कांग्रेस के लिए कई राज्यों के नेता चुनाव में सक्रिय
पूर्वी यूपी और बिहार के प्रवासी मतदाताओं पर कांग्रेस का भी पूरा जोर है। दो दिन पहले पप्पू यादव की बादली में जनसभा हुई। इसमें पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा भी मंच पर बुलाए गए थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली चुनाव में सक्रिय हैं। इसी तरह अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली आए हुए हैं। हिमांचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, पंजाब, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कन्हैया कुमार समेत अन्य नेताओं को प्रचार के लिए दिल्ली बुलाया गया है।


सीटों के हिसाब से बनाई गई रननीति, लगाई गई ड्यूटी
बलिया से आए राम नरेश व उनके साथियों को उनकी पार्टी ने लक्ष्मी नगर में चुनाव प्रचार के लिए लगाया है। इस विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं का प्रभाव माना जाता है। इसी तरह बदरपुर, पालम, राजेंद्र नगर, किराड़ी, बुराड़ी, गोकुलपुर, पटपड़गंज, गोकलपुर, करावल नगर में पूर्वांचल से आए नेताओं व कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दलों ने लगाया हुआ है। उत्तराखंड मूल के निवासी नई दिल्ली, आर के पुरम, कैंट, पालम, द्वारका में ज्यादा रहते हैं इसलिए यहां पर उत्तराखंड के नेता कार्यकर्ता लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed