{"_id":"67a41004238ed4788e0299e9","slug":"delhi-elections-less-voting-on-veterans-seats-than-last-time-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections : दिग्गजों की सीटों पर पिछली बार से कम वोटिंग, 1.43 से लेकर 12.07 फीसदी तक की रही कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections : दिग्गजों की सीटों पर पिछली बार से कम वोटिंग, 1.43 से लेकर 12.07 फीसदी तक की रही कमी
Thu, 06 Feb 2025 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
धनंजय मिश्रा/राम नरेश, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा/राम नरेश, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:58 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, शाम पांच बजे तक के आंकड़ों को देखें तो इस बार बाबरपुर सीट पर 63.64 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में 65.07 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
छतरपुर में मतदान...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार दिग्गजों की सीटों पर कम मतदान हुआ है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, शाम पांच बजे तक के आंकड़ों को देखें तो इस बार बाबरपुर सीट पर 63.64 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में 65.07 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। वहीं, बल्लीमारान सीट पर इस बार 59.56 फीसदी मतदान हुए, जबकि पिछली बार 71.63 फीसदी लोगों ने वोट किया था।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री की सीट कालकाजी में भी मतदान 2020 की तुलना में कम हुआ है। यहां पर 5.7 फीसदी कम मतदान हुआ है। इसके अलावा जंगपुरा, पटपड़गंज, ग्रेटर कैलाश, बल्लीमारान, बाबरपुर, बिजवासन, मालवीय नगर, करावल नगर, शकूर बस्ती, मुस्तफाबाद, ओखला और बादली जैसी प्रमुख सीटों पर मतदान का प्रतिशत गिरा है।
विज्ञापन
इन सीटों पर कम हुआ है मतदान
कालकाजी सीट पर आप की ओर से मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की ओर से अलका लांबा ने दावेदारी की है। जंगपुरा सीट पर आप से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उम्मीदवार हैं। भाजपा से तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस से फरहाद सूरी उम्मीदवार हैं। ग्रेटर कैलाश सीट से आप से स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा से सिखा राय और कांग्रेस ग्रवित सिंघवी को चुनावी मैदान में उतारा है। बाबरपुर विधानसभा सीट पर आप के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री गोपाल राय, भाजपा से अनिल कुमार और कांग्रेस से इश्राक खान अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, बिजवासन सीट से भाजपा से कैलाश गहलोत, आप से सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस से कर्नल देवंद्र कुमार मैदान में है। वहीं शकूरबस्ती सीट पर आप से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन वहीं भाजपा की ओर से करनैल सिंह और कांग्रेस सतीश कुमार मैदान में हैं ।
विज्ञापन
नई दिल्ली विधानसभा में ज्यादा मतदान
देश की सबसे हाॅट माने जानी वाली नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार मतदान प्रतिशत पिछले विधानसभा की तुलना में 1.9 फीसदी बढ़ा है। चुनावी दंगल में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।
हर घंटे बढ़ता गया मतदाताओं का जोश
मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में जोश दिखा। हर घंटे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां शुरुआती दो घंटे सुबह में 4.33 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, इस बार नौ बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ। बीते चुनाव की तुलना करें तो इस बार शाम पांच बजे तक 57.70 फीसदी मतदान हुआ जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 45 फीसदी ही मतदान हुआ था।
दोवहर 12 बजे तक ही बात करें तो 2020 के चुनाव में 15 फीसद ही मतदान हुआ था इस बार 33.31 फीसदी मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर 54.11 फीसदी मतदान हुआ। छह बजे तक यहां पर 61.25 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे जहां करोल बाग में 39.05 फीसद मतदान हुआ। उस समय इस विधानसभा में सबसे कम मतदान हुआ था। शाम पांच बजे यहां 54.55 फीसदी मतदान हुआ। ऐसे में मतदाताओं ने समय के अनुसार अपने सहूलियत को देखते हुुए मतदान केंद्र पहुंचे।