फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2025 Delhiites elect their government on Wednesday

Delhi Elections 2025 : दिल्ली के लोग आज चुनेंगे अपनी सरकार, 699 उम्मीदवार मैदान में; सुबह सात बजे से मतदान

Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
सार

13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Delhi Elections 2025 Delhiites elect their government on Wednesday
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्लीवासी बुधवार को अपनी सरकार चुनेंगे। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार दोपहर बाद ईवीएम के साथ मतदानकर्मियों ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर जिम्मा भी संभाल लिया। सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखी गईं
अधिकारियों के मुताबिक, नियत समय 6 बजे तक यदि कोई शख्स लाइन में लगेगा तो वह मतदान कर सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी गई है। जनकपुरी व नई दिल्ली सीटों के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में दो ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी। बाकी 68 सीटों के केंद्रों पर एक ईवीएम होगी। आपात स्थिति के लिए करीब 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखी गईं हैं, ताकि कहीं कोई खराबी या ईवीएम में समस्या आने पर तत्काल बदली जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में भी दिया जा सकता है वोट
मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। मतदाता सूची में नाम होने पर मतदाता पहचान पत्र न होने की स्थिति में वोट दिया जा सकता है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए पहचान पत्र के रूप में 12 अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्रों को इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी है। इनमें से किसी एक दस्तावेज का पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल कर मतदान किया जा सकता है। इनमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैक या पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आरजीआई (रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त पहचान पत्र, मनरेगा कार्ड, विधायक व संसद सदस्यों द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशेष दिव्यांग पहचान पत्र शामिल है। किसी मतदाता के घर वोटर सूचना पर्ची नहीं पहुंच पाई हो तो वे वोटर हेल्पलाइन एप, दिल्ली के सीईओ कार्यालय के वेबपोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं और वोटर सूचना पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कल सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर सार्वजनिक की घोषणा की है। सरकारी महकमों, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सहित तमाम कार्यालयों में कर्मचारियों का अवकाश रहेगा, ताकि कर्मचारी मतदान कर सकें।

दिल्ली चुनाव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े
कुल मतदान केंद्र- 13,766
केंद्र में नियुक्त कर्मचारियों की संख्या- चार
चुनाव में तैनात कुल कर्मचारी-1,09,955
पोलिंग ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी- 68,733
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात- 220 कंपनियां
होम गार्ड के जवान- 19,000
दिल्ली पुलिस के जवान- 35,626
ईवीएम रखी गई है तैयार कुल सेंट्रल यूनिट (सीयू)- 20,692
बैलेट यूनिट (बीयू)- 21,584
वीवीपैट- 18,943
11 जिलों में बने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर- 19

इतने हैं मतदाता...
कुल मतदाता :-15614000
पुरुष :-8376173
महिला :-7236560
अन्य :-1267

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed