फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Result AAP preparations before counting of votes Arvind Kejriwal held a meeting with all 70 can

Delhi Election Result 2025: मतगणना से पहले आप की तैयारी, सिसोदिया बोले- शनिवार के बाद सारा खेल खत्म हो जाएगा

Fri, 07 Feb 2025 06:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप के दर्जन भर प्रत्याशियों से संपर्क कर भाजपा ने 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री बनाने का ऑफर दिया है। आप के सभी प्रत्याशी एकजुट हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election Result AAP preparations before counting of votes Arvind Kejriwal held a meeting with all 70 can
अरविंद केजरीवाल ने सभी प्रत्याशी संग की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति बना ली है। इसके लिए आप ने सभी 70 प्रत्याशियों के साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्ष में शुक्रवार बैठक हुई। इसमें जमीनी हकीकत जानने के साथ विधायक बनने वाले नेताओं को विपक्ष की किसी से मिलने वाले किसी तरह के प्रलोभन से दूर रहने की नसीहत दी गई। वहीं, सभी प्रत्याशियों को आश्वस्त किया गया कि दिल्ली में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार की बनने जा रही है। इसको लेकर किसी तरह के असमंजस से दूर रहने की सलाह आप के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी।

विज्ञापन

मजबूती से लड़ा चुनाव
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप के दर्जन भर प्रत्याशियों से संपर्क कर भाजपा ने 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री बनाने का ऑफर दिया है। आप के सभी प्रत्याशी एकजुट हैं। एग्जिट पोल से निराश होने की जगह सभी प्रत्याशियों से कहा गया है कि उनने जिस मजबूती से सभी ने चुनाव लड़ा, उसी मजबूती से काउंटिंग की तैयारी करने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शनिवार के बाद सारा खेल खत्म'
बैठक के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि शनिवार के बाद भाजपा का सारा खेल खत्म हो जाएगा। वहीं, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई। इसमें सभी उम्मीदवारों ने अपनी रिपोर्ट दी है। उम्मीदवारों से मिली रिपोर्ट से साफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर निश्चित तौर से जीत हासिल करने जा रही है। करीब 7-8 सीटों पर कड़ी टक्कर दिख रही है। दिल्ली की जनता ने आप को अपनी सरकार बनाने के लिए जनाधार दिया है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाएगी। राय ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भाजपा एक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, अंदर से उनकी हार की हताशा इस बात से जाहिर है कि उन्होंने कई उम्मीदवारों और विधायकों को पैसे लेकर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed