Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Election boycott slogans written at many places in Delhi University, police registered FIR

Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय में कई जगह लिखे दिखे चुनाव बहिष्कार के नारे, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 24 May 2024 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 02:26 AM IST
सार

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने दीवारों पर लिखे 'एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी' जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन
Delhi: Election boycott slogans written at many places in Delhi University, police registered FIR
पुलिस ने की एफआईआर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में कई स्थानों पर दीवारों पर चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे पाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भगत सिंह छात्र एकता मंच (बीएससीईएम) ने दीवारों पर लिखे 'एक ही रास्ता नक्सलबाड़ी' जैसे नारों की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन


स्व-घोषित युवा संगठन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नारों की तस्वीरें पोस्ट की थीं। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गश्त के दौरान उसने इलाके में नारे लिखे हुए देखे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा, "मामले में, विरूपण अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


एसआरसीसी की दीवार पर लिखे आपत्तिजनक नारे
चुनावों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए। आरोपियों ने स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर चुनावों का बहिष्कार करने की बात लिखी। दूसरी ओर कुछ दीवारों पर माओवाद व नक्सलियों के समर्थन में भी नारे लिखे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। बाद में डीयू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौरिस नगर थाने में छानबीन के बाद पब्लिक प्रॉपर्टी डिफेंसमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।


सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले में कई छात्रों से पूछताछ कर रही है। एक संगठन के नाम से नारे लिखे गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की गेरुआ दीवार पर लाल रंग के स्प्रे पेंट से आपत्तिजनक नारे लिखे थे। नारों को बीएससीईएम की ओर से लिखे जाने का दावा किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed