फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election aap chief arvind kejriwal big announcement drinking water 24 hours today

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल का एक और बड़ा चुनावी एलान, दिल्ली में देंगे 24 घंटे साफ पानी

Tue, 24 Dec 2024 11:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 11:05 AM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पानी को लेकर एक बड़ा एलान किया है। इससे पहले केजरीवाल महिला योजना, संजीवनी योजना, ऑटोवालों के लिए गारंटी और छात्रों के लिए स्कॉरशिप का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
delhi election aap chief arvind kejriwal big announcement drinking water 24 hours today
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर अरविंद केजरील ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाएंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन


बूस्टर पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी ने राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट्स के स्थानीय आवास पर पहुंचे। जहां पर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सीधे नल से पानी पिया और कहा कि ये पानी साफ है। 

बीते मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी किदवई नगर से महिला सम्मान राशि योजना के लिए पंजीकरण का आगाज किया। योजना में महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी तरह, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन भी जंगपुरा से शुरू हो गए। 

अब तक कर चुके हैं ये बड़ी घोषणाएं...

डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया था। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है। जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं। 

बुजुर्गों को मिला संजीवनी योजना का कवच
संजीवनी योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले बुजुर्गों को मुफ्त इलाज कराने का एक और सुरक्षा कवच मिल गया है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा विधानसभा में बुजुर्गों का पंजीकरण कर इसकी शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।  केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बुजुर्ग हैं। जितने लोग रजिस्ट्रेशन करेंगे, उन सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों सारा इलाज मुफ्त है, लेकिन संजीवनी योजना के तहत बुजुर्ग अपना इलाज मुफ्त में निजी अस्पतालों में भी करा सकते हैं।

ऑटो चालकों के लिए पांच बड़ी गारंटियां  
• हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस 
• बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता 
• वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये
• बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी 
• ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा

महिला सम्मान योजना
अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed