फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Virendra Sachdeva attacked Aam Aadmi Party and Sanjay Singh

Delhi: BJP पर AAP प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का आरोप, जांच के लिए केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम वापस लौटी

Fri, 07 Feb 2025 04:25 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Feb 2025 04:25 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके सात विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश कर रही है। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह हों या कोई और आप के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Virendra Sachdeva attacked Aam Aadmi Party and Sanjay Singh
संजय सिंह और वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ani

विस्तार

मतगणना से पहले सियासी पारा गर्म हो गया है। आप ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके उम्मीदवारों से संपर्क करने का दावा किया है। आप का आरोप है कि उसके सात प्रत्याशियों को 15-15 करोड़ रुपये लेकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया है। जिसके बाद भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर शिकायत की। एलजी ने आप के इन आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। एसीबी इस मामले की जांच में जुट गई है। एलजी के आदेश के बाद एसीबी की टीम संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जा पहुंची। उधर, केजरीवाल के घर भी एसीबी की टीम पहुंची है। लेकिन कुछ देर बाहर रुकने के बाद वापस लौट गई। 

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि इस बार भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। ऐसे में आप को तोड़कर भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। आप के सात उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी में शामिल करना चाह रही है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा से जितनी भी कॉल आएं, उनकी रिकॉर्डिंग कर लें। अगर कोई मुलाकात कर पैसे का ऑफर देता है, तो हिडन कैमरे से वीडियो बना लें। बता दें कि कुछ ऐसा ही दावा आप ने 2013 में किया था। उस समय पार्टी ने दिल्लीभर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर दावा किया था कि आप के उम्मीदवारों को 20-20 करोड़ रुपये देकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 49 दिनों की सरकार चलाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


भाजपा ने मानी हार
संजय सिंह ने दावा किया कि मतगणना से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है। पूरे देश की तरह भाजपा दिल्ली में भी विधायकों को तोड़कर सरकार बनाना चाहती है। 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद शेर सिंह डागर ने आप के विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया था। उसके बाद कई बार प्रयास किए गए। कुछ नेता उसके सामने झुक गए। पंजाब में भी इन्होंने सांसद को भाजपा में शामिल किया। वहीं, दिल्ली में दो मंत्रियों को भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा दिल्ली में सरकार गिराने का प्रयास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "संजय सिंह हों या कोई और AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा। आतिशी अभी भी इसी तरह के एक मामले में जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल 6 बार हमारे नेताओं से माफी मांग चुके हैं। अब संजय सिंह और बाकी लोगों की बारी है।"

आप लीगल हेड संजीव नासियार ने उठाए सवाल
आप पार्टी के लीगल हेड संजीव नासियार ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। पिछले आधे घंटे से यहां बैठी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम के पास कोई कागजात या निर्देश नहीं हैं। वे लगातार किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। हमने उनसे जांच के लिए नोटिस मांगा मगर उनके पास कुछ भी नहीं है। संजय सिंह पहले से ही शिकायत दर्ज कराने के लिए एसीबी कार्यालय में हैं। वे(एसीबी टीम) किसके निर्देश पर यहां बैठे हैं? यह भाजपा की राजनीतिक ड्रामा रचने की साजिश है और इसका जल्द ही पर्दाफाश होगा।

अरविंद केजरीवाल पर बरसे प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "हमने देखा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने पिछले 10 सालों में किसी भी असफलता की जिम्मेदारी नहीं ली है। आज इन्होंने (आप) हम पर आरोप लगाया है, कल ये ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाएंगे। निश्चित रूप से दिल्ली में भाजपा भारी बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और हम दिल्ली में विकास की नई कहानी लिखेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed