फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 sandeep dikshit files defamation suit against cm atishi and sanjay singh

Delhi Election: आतिशी-संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने ठोका 10 करोड़ का मानहानि केस

Thu, 09 Jan 2025 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर बयान देना महंगा पड़ रहा है। संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के दो नेताओं पर मानहानि का दावा किया है। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा के दो सांसदों को मानहानि का नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 sandeep dikshit files defamation suit against cm atishi and sanjay singh
संदीप दीक्षित ने ठोका मानहानि का केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए मानहानि और आपराधिक मामला दायर किया। दीक्षित ने कहा कि इन नेताओं ने उन पर भाजपा से फंड लेने के आरोप लगाए थे, जो पूरी तरह निराधार हैं।

विज्ञापन


मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए संदीप दीक्षित ने बताया कि आरोपों के संबंध में आतिशी और संजय सिंह को सबूत प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया। 

विज्ञापन

दीक्षित का कहना है कि आरोपों की पुष्टि न होने से यह साफ हो गया है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए गए। इसी के चलते उन्होंने इन दोनों नेताओं पर 10 करोड़ रुपये का दावा किया है। संदीप दीक्षित ने कहा कि यदि उन्हें यह राशि प्राप्त होती है, तो वह इसे यमुना की सफाई और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में लगाएंगे।

गहलोत-केजरीवाल टिप्पणी पर पलटवार किया
संदीप दीक्षित ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का कांग्रेस को बदनाम करना नया नहीं है। वर्ष 2012-13 में उन्होंने भाजपा के खिलाफ शायद ही कोई बयान दिया हो। लेकिन, आप का एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को हराना रहा है। हर चुनाव में आप ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला है। 

उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल वास्तव में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हैं, तो उन्होंने आरएसएस को पत्र क्यों लिखा? कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया। दीक्षित ने कहा कि आम जनता भी जानती है कि आप का मुख्य मकसद कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना है, न कि भाजपा का विरोध करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed