फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Rahul Gandhi to address rally in Delhi on January 13

Delhi Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस की चुनावी तैयारी, 13 जनवरी को राहुल गांधी करेंगे रैली को संबोधित

Thu, 09 Jan 2025 03:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। 13 जनवरी को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली में चुनाव आयोग तारीखों का एलान कर चुका है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Rahul Gandhi to address rally in Delhi on January 13
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : X/INC

विस्तार

दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। अब सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सूत्रों से खबर है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 13 जनवरी को दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस और आप के बीच तीखी तकरार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आप को कांग्रेस का विपक्षी दल कहने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि गहलोत ने भाजपा का नाम क्यों नहीं लिया। 

गहलोत ने स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में ‘आप’ कांग्रेस का विपक्ष है। इससे जनता को भी यह लगने लगा है कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर आप के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केजरीवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली की जनता के हितों के लिए समर्पित है। आप से कांग्रेस की 25 लाख रुपये की जन सुरक्षा योजना का इतना बड़ा विरोध करने की उम्मीद नहीं थी। आलोचना की राजनीति से बचिए और हमारी योजनाओं पर गौर कीजिए। आप और भाजपा 11 साल से दिल्ली पर केवल राजनीति कर रहे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस की गारंटी
कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को अपनी दूसरी गारंटी दी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीवन रक्षा योजना की घोषणा की। इसके तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं दिल्ली में कांग्रेस की पहली गारंटी प्यारी दीदी योजना है। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये महीने देने का वादा किया है। केजरीवाल की पार्टी 2100 रुपये देगी।  

गहलोत ने कहा कि योजना लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई है। दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। यह योजना राजस्थान में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता पर आधारित है। राजस्थान में इस योजना के तहत 55 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। योजना में सभी सरकारी और निजी अस्पताल शामिल होंगे। इसमें कोविड जैसी गंभीर बीमारियों सहित एक हजार से अधिक चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर किया जाएगा। इस योजना के तहत हर उम्र और वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज का हकदार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में इस तरह है चुनाव कार्यक्रम
चुनाव की अधिसूचना- 10 जनवरी 
नामांकन की आखिरी तारीख- 17 जनवरी    
नामांकन पत्रों की जांच-    18 जनवरी
नाम वापसी का अंतिम दिन- 20 जनवरी
मतदान की तारीख- 5 फरवरी
मतगणना की तारीख- 8 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed