फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Congress releases its manifesto for Delhi Assembly elections

Delhi Congress Manifesto: महिलाओं को हर महीने 2500, युवाओं को 8500 रुपये; कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या?

Wed, 29 Jan 2025 01:04 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं। कांग्रेस ने दिल्लीवासियों को पांच गारंटियां भी दी हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Congress releases its manifesto for Delhi Assembly elections
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : x/@INCDelhi

विस्तार

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने की गारंटी के साथ 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज और प्रमुख कल्याणकारी लाभ देने का वादा किया गया है। साथ ही पार्टी ने 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, मुफ्त राशन किट और घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी गारंटी दी है। पूर्वांचलियों के साधने के लिए कांग्रेस ने एक समर्पित मंत्रालय स्थापित करने का एलान किया है।

विज्ञापन


घोषणापत्र में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता, पूरे शहर भर में 100 इंदिरा कैंटीन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इस कैंटीन में पांच रुपये में किफायती भोजन उपलब्ध होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले पांच वर्षों के लिए दिल्ली को संवारने के लिए 22 बिंदुओं पर फोकस अपने घोषणा पत्र में किया है। इसका टैग लाइन ‘होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी’ दिया है। इस मौके पर सांसद जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली में ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नहीं, ‘इज ऑफ ब्रीदिंग’ महत्व है।
विज्ञापन


प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देंगे, जीवन रक्षण योजना के तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा करके उनको स्वास्थ्य का अधिकार देंगे। बेरोजगारी को खत्म करने की दिशा में शिक्षित युवा बेरोजगार को एक वर्ष तक 8500 रुपये मासिक अप्रेंटसशिप देकर उनको प्राइवेट कंपनियों में अवसर। बढ़ती महंगाई को देखते हुए 500 रुपये में सिलेंडर और राशन किट। इसमें पांच किलो चावल, दो किलो चीनी, एक किलो खाने का तेल, छह किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती मुफ्त देंगे। पांचवीं गारंटी 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को 8500 रुपये बेरोजगारी भत्ता
युवाओं को 8500 रुपये देने के साथ-साथ बढ़ती बेरोजगारी पर नियंत्रित करने के लिए 15000 सिविल डिफेंस वालों को पुर्नस्थापित करेगी। सफाई कर्मचारियों को पक्का घर। ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाएगी। महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण। खाली पड़े सरकारी पदों को समयबद्ध नौकरी कलेंडर के अनुसार। स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करके 7.5 लाख रेहड़ी पटरी वालों को इज्जत की रोटी।

पेंशन राशि बढ़ाएंगे
कांग्रेस ने कहा कि पेंशन जो वरिष्ठ नागरिकों, विधवा महिलाओं, विकलांगों को 2500 रुपये मिलती थी, इसे बढ़ाकर 5000 रुपये मासिक करेंगे। गरीब विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 1.10 लाख रुपये देंगे। पूरी दिल्ली में 100 इंदिरा कैंटीन खोली जाएंगी जहां पांच रुपये में पौष्टिक आहार वितरित होगा।

पूर्वांचलियों के अधिकार के लिए मंत्रालय बनेगा
पूर्वांचल के लोगों के सम्मान के लिए महाकुंभ की तरह छठ महापर्व मनाया जाएगा। छठ महापर्व के लिए यमुना किनारे स्थान निर्धारित करके जिला घोषित किया पूर्वांचल वासियों के अधिकारों और कल्याण के लिए एक मंत्रालय बनाया जाएगा। छठ पर्व अवकाश घोषित, शराब की दुकानें बंद करने के साथ सरकार बजट में एक पूर्वांचलियों के लिए उप योजना को लागू करेगी।

25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा
स्वास्थ्य क्षेत्र में जीवन रक्षा योजना के 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। अगले पांच वर्षों में 10 नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाकर स्कूलों की कायापलट होगी। नई शिक्षा नीति 2020 को बदलने के लिए एक दिल्ली शिक्षा नीति पेश होगी। स्वच्छ जल हर दिल्लीवासी तक पहुंचेगा। एनजीओ, आरडब्ल्यूए, सोसायटी को फिर से भागीदारी के अंतर्गत लाकर योजना शुरू की जाएगी।

स्मार्ट गांव बनाए जाएंगे
घोषणा पत्र में दिल्ली के गांवों को स्मार्ट बनाने की गारंटी दी गई है। लैंड पूलिंग की नीति में बदलाव लाकर इन्हें अधिकार दिलाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए प्रति एकड़ 53 लाख मिलेंगे। परिवहन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बस हर साल बेड़े में शामिल होगी। मोनो रेल की योजना पर अमल किया जाएगा। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए मिनी बस चलेंगी। मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक विषय पर दिल्ली वालों से फीडबैक लेकर घोषणा पत्र तैयार किया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक में पहली बार गारंटी शब्द का प्रयोग किया और उसको पूरा किया, दिल्ली में भी गारंटी को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस ने करके दिखाया है, लोगों का कांग्रेस पर भरोसा है। -सांसद जयराम रमेश


कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र है, जो जनता के सुझाव लेकर बनाया है। -देवेंद्र यादव देवेन्द्र यादव



कांग्रेस ने दिल्लीवासियों को दी ये पांच गारंटियां

  1. प्रत्येक गरीब परिवार एक महिला को महीने 2,500 रुपए देंगे।
  2. दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुक्त इलाज की सुविधा देंगे। इसमें फ्री दवाएं और  जांच भी शामिल होंगी। 
  3. सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे, इस दौरान उन्हें भी 8,500 रुपये हर महीने मिलेंगे। 
  4. हम 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर महीने 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती समेत एक मुफ्त राशन कीट देंगे। 
  5. सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed