फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Case registered against two AAP candidates including Amanullah Khan

Delhi Election: अमानुल्लाह खान समेत आप के दो उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज; संगम विहार में देर रात हुई मारपीट

Wed, 05 Feb 2025 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Feb 2025 09:54 PM IST
सार

नोडल अफसर देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पार्टियों की तरफ से ज्यादातर कॉल आचार संहिता के उल्लंघन की मिली थीं। उन्होंने बताया कि कॉल आने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान निकाल रहे थे। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Case registered against two AAP candidates including Amanullah Khan
अमानतुल्लाह खान - फोटो : X/@KhanAmanatullah

विस्तार

दिल्ली पुलिस को चुनाव से संबंधित सिर्फ 170 कॉल मिलीं। इसमें कोई भी गंभीर, मारपीट व गोली चलने की कॉल नहीं मिली थी। भारी संख्या में फोर्स सड़कों पर रहने से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल भी कम मिलीं। दिल्ली पुलिस के विधानसभा चुनाव के नोडल अफसर विशेष पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने चुनावों के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। इसका परिणाम यह रहा कि विधानसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। दिल्ली पुलिस को चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ व झगड़े की सूचना नहीं मिली है। संगम विहार में देर रात मारपीट हुई, जिसमें आप उम्मीदवार दिनेश मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आप के उम्मीदवार अमानुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कंट्रोल में चुनाव से संबंधित 170 कॉल मिली थीं। इसमें दो कॉल व्हील चेयर नहीं होने की थी। इसके अलावा मेरा वोट को कोई डाल गया, भाजपा नेता झगड़ा कर रहे हैं, पोलिंग स्टेशन से बाहर पार्टी टेबल पर प्रत्याशियों की फोटो लगाने और झगड़ा हो रहा है कि इस तरह की सूचनाएं मिलीं। जंगपुरा में सभी पार्टियों की टेबल पर भगवा झंडा लगा होने की सूचना मिली। पुलिस गोलीबारी, गंभीर झगड़ा व तोडफ़ोड़ की सूचना नहीं मिली थीं। नोडल अफसर देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पार्टियों की तरफ से ज्यादातर कॉल आचार संहिता के उल्लंघन की मिली थीं। उन्होंने बताया कि कॉल आने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान निकाल रहे थे। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की गई थी। दिल्ली पुलिस ने शुरू से ही विक्लांग, बुजुर्ग लोगों की भरपूर सहायता की थी। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा मतदान केंद्रों पर गए थे। दिल्ली पुलिस का चुनाव आयोग के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखा। सोशल मीडिया पर नजर रखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आप उम्मीदवार अमानुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज
ओखला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का बीती रात उल्लंघन किया। वह बीती रात बड़ी तादाद में लोगों को अपने साथ लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया।  रात करीब 1.00 बजे पुलिस टीम ने नोटिस किया कि टोबा कॉलोनी जाकिर नगर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानुल्ला अपने करीब 100 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे, जिन्होंने आदर्श आचार संहिता और एसीपी एनएफसी द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन किया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालकर बताया कि आप उम्मीदवार के खिलाफ धारा 223/3/5 बीएनएस और 126 आरपीएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

संगम विहार में मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज
संगम विहार थाने में आप उम्मीदवार दिनेश मोहनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला की तरफ अभ्रद इशारा किया। हालांकि आप समर्थकों का कहना है कि वह मतदान के लिए अपील कर रहे थे।

संगम विहार में देर रात हुई मारपीट
बुधवार शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद संगम विहार के रतिया मार्ग पर आप व भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। आप के समर्थकों का कहना था कि आप उम्मीदवार दिनेश मोहनिया मतदान खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। जब वह रतिया मार्ग पर भाजपा कार्यालय के पास पहुंच तो वहां जाम लग गया। आरोप है कि इस दौरान भाजपा कार्यालय से आए लोगों ने डंडे-लाठी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश मोहनिया को चोट लगी है। वहीं भाजपा के लोगों का आरोप है कि आप समर्थकों ने उनके कार्यालय में जाकर तोडफ़ोड़ की है। हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। रतिया मार्ग को बंद कर दिया था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान भी खुद अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed