फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 BSP vote bank has fallen since 2013 It is a challenge to regain lost support base

Delhi Election: 2013 से बसपा का गिरा वोट बैंक... खोया जनाधार वापस पाना चुनौती; दिल्ली में बीएसपी-सपा का इतिहास

Tue, 04 Feb 2025 02:09 PM IST
शाहरुख खान नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Feb 2025 02:09 PM IST
सार

दिल्ली में साल 2013 से बसपा का वोट बैंक गिरा है। बसपा के सामने खोया जनाधार वापस पाना चुनौती होगी। वर्ष 1993 से 2008 तक पार्टी का वोट बैंक बढ़ा। पार्टी 2020 तक दो बार सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतार चुकी है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 BSP vote bank has fallen since 2013 It is a challenge to regain lost support base
Delhi Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी मैदान में है। बसपा एक बार फिर राजधानी की 69 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर दो-दो हाथ करने की घोषणा कर चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में समाजवादी पार्टी ने इस बार भी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। वर्ष 1993 से लेकर 2020 तक बसपा दो बार सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतार चुकी है। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में जब बसपा ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था तो रिकॉर्ड 8,67,672 वोट हासिल किए थे। 
विज्ञापन


यह दिल्ली में बसपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस चुनाव में दो विधानसभा सीटों पर बसपा को जीत नसीब हुई थी। हालांकि, 70 में से 49 प्रत्याशियों की जमानत इसी चुनाव में जब्त हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा सभी सीटों पर लड़ी, लेकिन पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। बसपा को महज 1,17,093 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में पार्टी के 70 में से 69 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई थी।

2008 में 14.50% वोट हासिल किए 1993 के विधानसभा चुनाव से लेकर 2008 तक बसपा का वोट बैंक कई गुणा बढ़ता गया। 1993 में 1.88% वोट मिले थे। 1998 में मत प्रतिशत दो   गुना 3.90 तक पहुंचा। 2003 में 5.76 और    2008 में 14.50% वोट तक हासिल किए। उसके बाद बीते दो चुनाव में ग्राफ तेजी से नीचे आया।

इस बार भी चुनावी रण से बाहर सपा
कभी दिल्ली की दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली सपा इस बार भी चुनावी रण से बाहर है। हालांकि, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सपा का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। 1993 से लेकर 2013 तक सपा दिल्ली की सभी सीटों पर कभी नहीं लड़ी। इस बार आप के लिए प्रचार कर रही है।

दिल्ली के चुनाव में बसपा-सपा का इतिहास

 
साल    बसपा लड़ी    वोट    सपा लड़ी     कुल वोट
1993   55     66,796       26     17,717
1998   58     1,26,197     24     19,418
2003   40     2,59,905     39     29,224
2008   70     8,67,672     36     30,073
2013   69     4,20,926     25     17,042
2015   70     1,17,093    (-)    (-)
2020   68     66,141       (-)    (-)

(नोट : आंकड़े चुनाव आयोग के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed