फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal first reaction on exit poll bjp 55 seats

Delhi Election 2025: एग्जिट पोल पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ' भाजपा की 55 सीटें आ रही तो...'

Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 10:16 PM IST
सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि भाजपा की 55 सीटें आ रही हैं, हमारे उम्मीदवारों को फोन क्यों कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal first reaction on exit poll bjp 55 seats
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : x/aap

विस्तार

गरमाती सियासत के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके उम्मीदवारों पर डोरे डाल रही है। अब तक उनके 16 उम्मीदवारों को भाजपा की तरफ से फोन किया जा चुका है। उन्हें लालच देकर भाजपा में शामिल करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


'आप के 16 उम्मीदवारों को फोन'
उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि आप छोड़ कर भाजपा में आ जाओ। मंत्री बना देंगे और 15-15 करोड़ देंगे। सोशल मीडिया पर केजरीवाल ने लिखा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि भाजपा की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली चुनाव में 'परिवारों' की प्रतिष्ठा भी दांव पर, किसे मिलेगा जनता का प्यार, कौन जाएगा हार?

'सभी सर्वे फर्जी हैं': केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि अगर ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो आप उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है। सभी सर्वे फर्जी हैं। इसके माध्यम से दिल्ली में माहौल बनाकर आप के उम्मीदवारों को साधने की कोशिश की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है।
 
सीएम आतिशी ने भी दी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया
एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अगर गाली गलौज पार्टी की 50 से ज्यादा सीटें आ रही हैं, तो यह हमारे प्रत्याशियों को संपर्क करके तोड़ने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह दिखा रहा है कि एग्जिट पोल एक साजिश है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की।

ये भी पढ़ें: Delhi Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल-आतिशी पीछे, सिसोदिया आगे, यहां जानें सबसे पहले इन हॉट सीटों का हाल

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed