फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Amit Shah called AAP a party of illegal income

Delhi Election: गृह मंत्री शाह ने AAP को बताया अवैध आमदनीवाली पार्टी, कहा- केजरीवाल ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया

Sun, 26 Jan 2025 07:39 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आप को 'अवैध आमदनीवाली पार्टी' बताया। गृह मंत्री शाह ने कहा कि आप का कुशासन आठ फरवरी को समाप्त हो जाएगा, जब भाजपा सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Amit Shah called AAP a party of illegal income
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के नरेला में बैठक संबोधित की। इस दौरान अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को 'अवैध आमदनीवाली पार्टी' बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि पार्टी ने वोट पाने के लिए झूठ फैलाया और अपने 10 साल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार करने के अलावा कुछ नहीं किया।  

विज्ञापन


नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर अपनी टिप्पणियों से दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचलियों का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही आप की निगरानी में राजधानी में कुशासन का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


शाह ने कहा, "केजरीवाल ने केवल वोट पाने के लिए झूठ बोला। आप का मतलब 'अवैध आमदनीवाली पार्टी' (अवैध कमाई करने वाली पार्टी) है। गृह मंत्री ने कहा कि 'आप का कुशासन आठ फरवरी को समाप्त हो जाएगा, जब भाजपा सत्ता में आएगी। केजरीवाल, आपकी सरकार जल्द ही जाने वाली है और भाजपा सत्ता में आ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह  ने कहा, "हमारे संविधान लागू होने के बाद इन 75 वर्षों में हमारे देशवासियों ने लोकतंत्र को गहराई से मजबूत करने में मदद की है। यह लोकतंत्र है, जिसके कारण एक गरीब चायवाले का बेटा तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुनकर आया है। यह वह संविधान है, जिसके कारण गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू 'महामहिम' बनकर राष्ट्रपति पद पर बैठीं हैं।


शाह नरेला से  भाजपा उम्मीदवार राज करण खत्री के लिए प्रचार कर रहे थे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed