फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2020 kapil mishra tweet on indo pak war on 8 February, election commission notice  

Delhi election 2020: ट्वीट पर बवाल के बाद बोले कपिल मिश्रा- सच बोलने में डर कैसा, सत्य पर अडिग हूं

Fri, 24 Jan 2020 04:00 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020 kapil mishra tweet on indo pak war on 8 February, election commission notice  
kapil Mishra - फोटो : ANI

गुरुवार को दिल्ली में भाजपा नेता कपिल मिश्रा के एक ट्वीट से चुनावी पारा चढ़ गया। कपिल ने ट्वीट किया कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो गया। चुनाव माहौल में यह ट्वीट तुरंत विवाद की वजह बन गया। सभी राजनीतिक दलों ने इसपर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। यह ट्वीट अबतक साढ़े आठ हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया जा चुका है, जबकि 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। 

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ही चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से भाजपा नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट पर  जवाब मांगा। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कपिल मिश्रा को नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन

 


नोटिस जारी होने के थोड़ी देर बाद ही कपिल फिर एक बार ट्विटर पर आए और उन्होंने लिखा- 'सच बोलने में डर कैसा सत्य पर अडिग हूं'। 
 


जब कपिल से नोटिस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे कल रात चुनाव आयोग का नोटिस मिला है, मैं आज नोटिस का जवाब दूंगा। मैं मानता हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। सच बोलना इस देश में गुनाह नहीं है। मैं अपने बयान पर अडिग हूं। 

शाहीन बाग में सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है, लोगों को स्कूल, ऑफिस, अस्पताल जाने से रोका जा रहा है, भड़काऊ नारेबाजी की जा रही है। शाहीन बाग में आतंकी  आंदोलन चलाया जा रहा है। जिस बेशर्मी के साथ मनीष सिसोदिया ये कह रहे हैं कि वो शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, उससे पता चलता है कि यह एक राजनीतिक आंदोलन है।
 

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। चुनाव आयोग ने ट्विटर से कपिल मिश्रा के ट्वीट को हटाने के लिए कहा है।
 

इसके बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने चुनाव आयोग के नोटिस का लिखित जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर इसकी फोटो भी शेयर की। 
 

उन्होंने अपने जवाब में कहा कि मैंने जो बयान दिया उसमें किसी पर निशाना नहीं साधा। मेरा ट्वीट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान का जवाब था, जो उन्होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के पक्ष में दिया था।

कपिल ने कहा कि मेरा बयान किसी राजनीतिक रैली में नहीं दिया गया, यह सिर्फ एक राय है। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है, इस प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया है। साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है।

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर भाजपा के किसी नेता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को जमकर भुनाने की कोशिश की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कपिल के जवाब के बाद अब चुनाव आयोग इसपर आगे क्या कार्रवाई करता है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed