आप से इस्तीफे के बाद विधायक एनडी शर्मा ने सिसोदिया पर लगाए आरोप, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडी शर्मा का कहना है कि सिसोदिया ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राम सिंह इस क्षेत्र से टिकट चाहते हैं और वो 20-21 करोड़ रुपये दे रहे हैं। सिसोदिया ने मुझसे दस करोड़ मांगे और कहा कि तुम 10 करोड़ दे दो तो तुम्हें टिकट देंगे। मैंने मना कर दिया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
एनडी शर्मा ने कहा है कि वह स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि राम सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और सोमवार को ही आप में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें टिकट भी मिल गया।
Sitting AAP MLA from Badarpur, ND Sharma: I have resigned from the party. I will contest election as an independent candidate. https://t.co/YJ9DgFIwUZ
— ANI (@ANI) January 15, 2020
आम आदमी पार्टी की सूची जारी होते ही टिकट कटने से नाराज विधायकों के विरोध भी खुलकर सामने आने लगा है। टिकट कटने से नाराज बदरपुर विधायक एनडी शर्मा ने आप से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।
पार्टी जिसे भू-माफिया कहती थी उसे ही आज टिकट देकर बदरपुर की जनता के साथ धोखा दिया है। मीडिया से बात करते हुए एनडी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिस नेता को टिकट दिया है, 2015 के चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी। एनडी शर्मा ने कहा कि वह बदरपुर की जनता के साथ खड़े हैं। साथ ही चेतावनी दी कि वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।