{"_id":"647c3aa9e141c6b53004b4e5","slug":"delhi-double-murder-teachers-killed-mother-daughter-in-flat-dead-bodies-found-after-several-days-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Double Murder: लालच में अंधे हुए शिक्षक, फ्लैट में मां-बेटी को मार डाला, कई दिन बाद मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Double Murder: लालच में अंधे हुए शिक्षक, फ्लैट में मां-बेटी को मार डाला, कई दिन बाद मिले शव
Sun, 04 Jun 2023 05:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Jun 2023 05:51 PM IST
सार
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी शिक्षक हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : ani
विस्तार
शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लालच में अंधा होकर छात्रा के शिक्षकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। दो शिक्षकों ने लालच में अंधा होकर छात्रा और उसकी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर इलाके में मां-बेटी की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट को किसी तरह से खोला तो वहां छात्रा और उसकी बुजुर्ग मां के शव पड़े थे।
मृतका की शिनाख्त राजरानी (64) और इनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए। जांच के दौरान पता चला कि घर में राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी अकेले रहते थे। राजरानी के पति की मौत हो चुकी हैं। वह ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर थीं।
विज्ञापन
इनकी बेटी भी किसी एमएनसी में नौकरी करती थी। फिलहाल कोविड के बाद से वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया।