फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Double Murder Teachers killed mother-daughter in flat dead bodies found after several days

Delhi Double Murder: लालच में अंधे हुए शिक्षक, फ्लैट में मां-बेटी को मार डाला, कई दिन बाद मिले शव

Sun, 04 Jun 2023 05:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी शिक्षक हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Delhi Double Murder Teachers killed mother-daughter in flat dead bodies found after several days
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : ani

विस्तार

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में बुधवार रात लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लालच में अंधा होकर छात्रा के शिक्षकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। दो शिक्षकों ने लालच में अंधा होकर छात्रा और उसकी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर इलाके में मां-बेटी की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट को किसी तरह से खोला तो वहां छात्रा और उसकी बुजुर्ग मां के शव पड़े थे। 
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त राजरानी (64) और इनकी बेटी गिन्नी करार (30) के रूप में हुई है। दोनों के शव घर की लॉबी में खून से लथपथ हालत में बरामद हुए। जांच के दौरान पता चला कि घर में राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी अकेले रहते थे। राजरानी के पति की मौत हो चुकी हैं। वह ऑल इंडिया रेडियो से रिटायर थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी बेटी भी किसी एमएनसी में नौकरी करती थी। फिलहाल कोविड के बाद से वह वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। खबर मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed