फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia News: delhi disaster management meeting over centre dont admit community spread in delhi know all what happened in meeting what sisodia jain brief

Coronavirus: दिल्ली में सामुदायिक प्रसार से केंद्र का इनकार, सिसोदिया बोले- जुलाई तक हो जाएंगे साढ़े पांच लाख केस

Tue, 09 Jun 2020 03:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Jun 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia News: delhi disaster management meeting over centre dont admit community spread in delhi know all what happened in meeting what sisodia jain brief
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

दिल्ली में आज  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल मौजूद थे। इस बैठक में सामुदायिक प्रसार को लेकर फैसला लिया जाना था। बैठक खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि केंद्र ने कहा है कि दिल्ली में अभी सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। केंद्र सरकार यह नहीं मानती कि अभी दिल्ली में सामुदायिक प्रसार की स्थिति है।

विज्ञापन


हालांकि सिसोदिया ने कहा कि केंद्र भले न माने लेकिन यहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में बड़ी मात्रा में अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर व ऑक्सीजन आदि की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक कोई सामुदायिक प्रसार नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि 30 जून तक दिल्ली में एक लाख केस हो जाएंगे।



सिसोदिया ने ये भी कहा कि डीडीएमए की बैठक में कल के उपराज्यपाल के अस्पतालों पर लिए गए फैसले पर चर्चा हुई, लेकिन एलजी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उनसे बाहर से मरीजों के आने वाले आंकड़े को लेकर हमने कहा कि उसकी संख्या हमारे पास नहीं है तो वह बोले देखते हैं।

31 जुलाई तक दिल्ली में 5.5 लाख केस होंगेः सिसोदिया
सिसोदिया ने बताया कि 15 जून तक दिल्ली में 44000 केस होंगे और 6600 बेड की आवश्यकता होगी। तीस जून तक दिल्ली में एक लाख केस बढ़ जाएंगे और 15000 बेड की जरूरत होगी। 15 जुलाई तक राजधानी में 2.25 लाख केस होंगे और 33 हजार बेड चाहिए होंगे और जुलाई के अंत तक दिल्ली में 5.5 लाख केस होंगे और 80 हजार बेड की जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed