फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Development Minister Gopal Rai gave orders to repair damaged shed of Azadpur Mandi

दिल्ली: विकास मंत्री गोपाल राय ने आजादपुर मंडी का लिया जायजा, कहा- 45 दिन में ठीक होगा क्षतिग्रस्त शेड

Sun, 01 Oct 2023 07:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 01 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 45 दिनों के भीतर आजादपुर मंडी का शेड सही हो जाएगा। जांच व मरम्मत के आदेश दिए गए हैं। मंडी के शेड के अंदर फायर सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Delhi Development Minister Gopal Rai gave orders to repair damaged shed of Azadpur Mandi
विकास मंत्री गोपाल राय ने आजापुर मंडी का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय आग लगने की घटना का जायजा लेने  रविवार को आजादपुर मंड पहुंचे।  उनके साथ मंडी के अधिकारी, डैम के सदस्य व आजाद पुर मंडी के पूर्व अध्यक्ष आदिल अहमद खान सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि आग लगने की घटना को लेकर जांच का आदेश दे दिया गया है। व्यापारी संगठनों की मांग को देखते हुए क्षतिग्रस्त शेड के व्यापारियों को कुछ दिनों के लिए दूसरे शेड में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही 45 दिनों के भीतर शेड की मरम्मत का काम पूरा करने का निर्देश भी सचिव को दिया। मंडी के शेड के अंदर फायर सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने आग लगने की घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने के लिए मंडी के अधिकारियों को सभी प्रकार के कदम उठाने के आदेश दिए है, ताकि इस तरह की आग लगने की घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने मंत्री को आग लगने का कारण बताया कि शेड के पास की दीवार नीची है और वहां पर कूड़ा पड़े रहने के कारण शेड के अंदर आग लगी। ऐसे में टीन शेड को भी ऊंचा किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यहां जो व्यापारी संगठन है, उनकी मांग को देखते हुए हमने यह आदेश दिया है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए दूसरे शेड में शिफ्ट कर दिया जाए। ताकि उनका व्यापार से संबंधित काम पहले की तरह चलता रहे। घटना को देखते हुए यह भी आदेश दिया है कि लोकल स्तर पर आग को बुझाने से संबंधित उपाय किया जाए, जिससे कि इस तरह की घटनाओं पर शीघ्रता से काबू पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed