{"_id":"61520dad18b57819d8645977","slug":"delhi-dengue-cases-increasing-149-cases-in-september-54-percent-annual-cases-in-last-25-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा: सिर्फ सितंबर में सामने आए 149 मामले, सालभर में कुल 270 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बढ़ा डेंगू का खतरा: सिर्फ सितंबर में सामने आए 149 मामले, सालभर में कुल 270 केस
Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:00 AM IST
सार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में यह दावा किया था कि दिल्ली में सितंबर के महीने में डेंगू के मामले छह सालों में सबसे कम हैं। जबकि उनका यह दावा निगम के दावों के विपरीत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इस साल अभी तक डेंगू के कुल 270 मामले दिल्ली में आए हैं, इनमें से 149 मामले केवल 25 दिन में आए हैं। सबसे ज्यादा 60 से अधिक नए मामले पिछले हफ्ते आए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को जारी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 25 सितंबर तक डेंगू के कुल 270 मामले आए। जो कि बीते पचीस दिन में डेंगू के कुल मामलों के 54 फीसदी हैं। इस साल मलेरिया के 102 मामले और चिकुनगुनिया के 52 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के बाद इस साल डेंगू के मामले ज्यादा हैं। 2019 में डेंगू के 282 मामले आए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के डेंगू के आंकड़े अलग
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल ही में यह दावा किया था कि दिल्ली में सितंबर के महीने में डेंगू के मामले छह सालों में सबसे कम हैं। जबकि उनका यह दावा निगम के दावों के विपरीत है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक पिछले साल सितंबर में डेंगू के 188 मामले आए थे। 2019 में 190, 2018 में 374, 2017 में 1103, 2016 में 1362 और 2015 में 6775 मामले सामने आए थे। इस साल डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन