फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Delhiites will have to wait for EV policy now

Delhi : ईवी पॉलिसी के लिए दिल्लीवासियों को अभी करना पड़ेगा इंतजार, पुरानी नीति खत्म होने से सब्सिडी बंद

Sun, 01 Sep 2024 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 03:23 AM IST
सार

पुरानी पाॅलिसी 30 जून का समाप्त हो चुकी है। इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी जगह पर नई ईवी पॉलिसी 2.0 लागू की जाएगी। लेकिन यह कब लागू होगी इसको लेकर बहुत सारे सवाल बने हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi : Delhiites will have to wait for EV policy now
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors

विस्तार

राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2.0 के लिए अभी दिल्ली वासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पुरानी पाॅलिसी 30 जून का समाप्त हो चुकी है। इसे कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसकी जगह पर नई ईवी पॉलिसी 2.0 लागू की जाएगी। लेकिन यह कब लागू होगी इसको लेकर बहुत सारे सवाल बने हुए हैं। मौजूदा समय में पाॅलिसी नहीं लागू होने से नई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को कोई सब्सिडी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2.0 का ड्राफ्ट तैयार है। इसे अभी कैबिनेट में भेजा जाएगा। वहां से और एलजी से मंजूरी मिलने के बाद लागू की जाएगी। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी जेल में हैं। ऐसे में कैबिनेट की बैठक नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के जेल से बाहर आने के बाद जब सरकार का कामकाज सामान्य रूप से चलने लगेगा तब कैबिनेट में पाॅलिसी को लाया जाएगा। इस पर विचार-विमर्श होगा। सुधार करने की जरूरत होगी तो वह भी किया जाएगा। फिर कैबिनेट पॉलिसी को मंजूर करेगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। इस स्थिति में अभी फिलहाल दिल्ली वासियों को ईवी पॉलिसी के इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

3 साल के लिए बनाई गई थी पुरानी पॉलिसी...
पुरानी ईवी पॉलिसी को तीन साल के लिए बनाया गया था। इसे 7 अगस्त 2020 को लागू किया गया था। तीन साल होने के बाद इसे दो बार आगे बढ़ाया गया। इस साल 30 जून को यह समाप्त हो चुकी है। अब जब तक नहीं पॉलिसी लागू नहीं हो जाती तब तक पुरानी पॉलिसी को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। मौजूदा समय में कोई भी पॉलिसी लागू नहीं होने से नए इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को पहले की तरह अब सरकार से कोई सब्सिडी नहीं मिल रही है। पुरानी पॉलिसी ने दिल्ली में ई-वाहनों के लिए दिल्ली में जमीन तैयार की। इसके तहत चार्जिंग स्टेशन समेत दूसरी बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ। इसी क्रम में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगस्त 2023 में हर सौ वाहनों की बिक्री में औसतन 12 ई-वाहन थे। वहीं, 2022 में ईवी की बिक्री में 2021 की तुलना में 2.5 गुना वृद्धि हुई। ऐसे में ईवी पॉलिसी दिल्ली में वाहनों की वजह से प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

नई पॉलिसी 2.0 से मिलेगा प्रोत्साहन...
पुरानी पॉलिसी के तहत दो पहिया वाहनों पर 5000 रुपये प्रति किलोवाट (बैट्री क्षमता) के हिसाब से अधिकतम 10 हजार रुपये की छूट, ई-रिक्शा, ई-ऑटो पर 30 हजार रुपये की छूट दी जाती है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई ईवी पॉलिसी 2.0 में अलग-अलग तरीकों से ई-वाइनाें के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। सब्सिडी सीमा बढ़ाने के साथ ही ढांचागत सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इसके जरिये आम लोगों की यकीन दिलाने की कोशिश होगी कि ई-वाहन सस्ता, टिकाऊ व भविष्य का वाहन है। इसके जरिये दिल्ली की हवा को भी बेहतर करने में मददगार होंगे।

यह है वाहनों की संख्या...

  • ई-रिक्शा-----57808
  • कार्ट के साथ ई-रिक्शा--10992
  • दो-पहिया वाहन--102949
  • मोटर कैब--7156
  • मोटर कार--14238
  • तीन पहिया (माल वाहक)--17131
  • तीन पहिया (सवारी वाहन)--2292
  • बस--2073
  • अन्य वाहन--972

कुल------215611

साल वार पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहन...

  • 2020-----5189
  • 2021-----25809
  • 2022-----62241
  • 2023-----71610
  • 2024-----48752

नोट -यह आंकड़ा 8 अगस्त 2020 से 4 अगस्त 2024 तक का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed