{"_id":"63d8865e3147e80e844969af","slug":"delhi-dayalpur-murder-case-street-light-wire-cut-two-days-ago-broke-back-door-and-entered-house-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दयालपुर हत्याकांड: दो दिन पहले स्ट्रीट लाइट के काटे तार, पिछले दरवाजे से घर में घुसे, लूटपाट कर महिला को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयालपुर हत्याकांड: दो दिन पहले स्ट्रीट लाइट के काटे तार, पिछले दरवाजे से घर में घुसे, लूटपाट कर महिला को मारा
Tue, 31 Jan 2023 08:48 AM IST
शाहरुख खान
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 Jan 2023 08:48 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में लूटपाट के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त शांति देवी (88) के रूप में हुई है। रविवार सुबह उनके घर में बिस्तर पर उनका शव बरामद हुआ। महिला के हाथ-पैर के अलावा मुंह को कपड़े से बांधा हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली में बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के दयालपुर इलाके में बुजुर्ग शांति देवी की लूटपाट के बाद हत्या को बदमाशों ने बेहद फुलप्रूफ तरीके से योजना बनाकर अंजाम दिया। शांति देवी का मकान तीन साइड ओपन है, जिसमें दो ओर से गली बंद हैं। बदमाशों ने उनके घर के पिछले दरवाजे की ओर खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट के तार काट दिए।
बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर पिछले दरवाजे को तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। घटना वाले दिन शांति देवी के घर से 50 मीटर दूर जागरण चल रहा था। इसका भी बदमाशों ने फायदा उठाया। आरोपियों ने काफी देर तक बड़े आराम से पूरे घर की तलाशी ली और बाद में सामने के दरवाजे से फरार हो गए।
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने घर से कुछ फिंगरप्रिंट उठाए हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ऐसा लग रहा है कि इन लोगों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की पड़ताल कर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर पिछले दरवाजे को तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। घटना वाले दिन शांति देवी के घर से 50 मीटर दूर जागरण चल रहा था। इसका भी बदमाशों ने फायदा उठाया। आरोपियों ने काफी देर तक बड़े आराम से पूरे घर की तलाशी ली और बाद में सामने के दरवाजे से फरार हो गए।
विज्ञापन
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने घर से कुछ फिंगरप्रिंट उठाए हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ऐसा लग रहा है कि इन लोगों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की पड़ताल कर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
शांति देवी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनके तीनों बेटे चाहते थे कि मां उनके साथ आकर रहे, लेकिन वह कभी इसके लिए तैयार नहीं होती थी। उनकी पुरानी यादें मकान से जुड़ी हुई थी। वह बेटों से कहती थीं कि उनकी इसी मकान से अर्थी उठेगी। शांति अपने पड़ोसियों से भी मेलजोल रखती थीं।
इस वजह से पड़ोसी भी उनका ध्यान रखते थे। समय-समय पर वह बेटों को फोन कर शांति के हाल-चाल भी बताते रहते थे। सूत्रों का कहना है कि शायद बुजुर्ग बदमाशों को पहचानती होगी, इसलिए आरोपियों ने लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी। पुलिस उनकी घरेलू सहायिका व अन्य से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है।
आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में लूटपाट के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त शांति देवी (88) के रूप में हुई है। रविवार सुबह उनके घर में बिस्तर पर उनका शव बरामद हुआ। महिला के हाथ-पैर के अलावा मुंह को कपड़े से बांधा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मुंह दबाकर महिला को मौत के घाट उतारा गया।
मृतका के घर से कुछ जेवरात, कैश के अलावा उनके पहने हुए जेवरात और कीमती सामान गायब मिला है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार के इशारे पर अंजाम दिया गया है।
शांति देवी अकेली गली नंबर-4, करावल नगर विस्तार स्थित अपने 300 गज के मकान में रहती थीं। वर्ष 2018 में इनके पति ओपी शर्मा की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। वह कस्टम विभाग से रिटायर हुए थे। शांति देवी के यहां तीन बेटे दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा और नीरज हैं। तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग जगह रहते हैं।