{"_id":"5d1080aa8ebc3e608f620cbb","slug":"delhi-crime-rate-rapidly-increased-in-2019-compared-to-2018-rising-murder-cases-2-years-in-row","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक साल में बढ़ी हत्या की वारदातें, 2019 में अब तक हुए 233 मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक साल में बढ़ी हत्या की वारदातें, 2019 में अब तक हुए 233 मर्डर
Mon, 24 Jun 2019 02:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
अमूल्य पटनायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद राजधानी में 2018 के मुकाबले 2019 में हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। दिल्ली पुलिस के 15 जून 2019 तक उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो यह पाएंगे कि 15 जून 2019 तक राजधानी में कुल 233 हत्याएं हो चुकी हैं जबकि इसी अवधि में साल 2018 में 223 हत्याएं हुई थीं। इसका अर्थ ये है कि पिछले साल की तुलना में अब तक 10 हत्याएं ज्यादा हो चुकी हैं।
विज्ञापन
एक ओर जहां लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं अपराध करने के तरीके में भी बदलाव आया है। दिल्ली में हुई अधिकतर हत्याओं में देखा जा सकता है कि अपने ही उस हत्या के पीछे होते हैं। या तो परिवार का कोई सदस्य होता है या कोई जानने वाला दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार या करीबी।
विज्ञापन
अगर उदाहरण की बात करें तो दिल्ली में 13-14 जून को 12 घंटे के अंदर ही अलग-अलग वारदतों में 5 हत्याएं हुईं। वहीं 22-23 जून को 24 घंटों के अंदर ही 9 हत्याएं हो गईं। इनमें से कई मामलों में परिवार या किसी करीबी का हाथ रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में अपराध की स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि यहां पुलिस व्यवस्था सीधे तौर पर गृह मंत्रालय के हाथ में है। दिल्ली पुलिस केंद्र को जवाबदेह है। इसके साथ ही देश की राजधानी में अपराध का इस स्तर से बढ़ना देश की छवि के लिए भी ठीक नहीं है।
2019 में हत्या के अलावा हुई अन्य वारदातों के 15 जून तक के आंकड़े-
वारदात- 2019 2018
डकैती- 10 10
हत्या की कोशिश- 218 258
लूट- 1043 1248
दंगे- 3 11
फिरौती के लिए अपहरण- 7 13
दुष्कर्म 973 1005
कुल जघन्य अपराध 2487 2768
दिल्ली में 2011 से 15 जून 2019 तक के अपराध के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें
जानिए क्या था साल 2018 का हाल-
अगर बात 2018 की करें तो वर्ष 2017 में 462 के मुकाबले 2018 में 477 लोगों की दिल्ली में हत्या कर दी गई। इनमें सबसे अधिक 38 फीसदी लोगों को किसी न किसी रंजिश की वजह से जान गंवानी पड़ी। हत्या के 86.16 मामलों को दिल्ली पुलिस सुलझाने का दावा कर रही है। हत्या में इस्तेमाल हथियार की बात करें तो 43 फीसदी लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई, जबकि 19 फीसदी मामलों में लोगों को गोली से मारा गया।
हत्या की यह बनी मुख्य वजहें
हत्या की यह बनी मुख्य वजह :
- अपराध के दौरान हत्या 11 (फीसदी)
- अचानक गुस्से में हुई हत्या 21
- टशन दिखाने में हुई हत्या 11
- रंजिश में हुई हत्या 38
- अन्य वजह 19
हत्या में इस्तेमाल हथियार
- धारदार हथियार 43 (फीसदी)
- गोली मारकर हत्या 19
- गला घोंटकर हत्या 14
- ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या 1.2
- किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या 16
- अन्य हथियार 5
हत्या की यह बनी मुख्य वजहें
हत्या की यह बनी मुख्य वजह :
- अपराध के दौरान हत्या 11 (फीसदी)
- अचानक गुस्से में हुई हत्या 21
- टशन दिखाने में हुई हत्या 11
- रंजिश में हुई हत्या 38
- अन्य वजह 19
हत्या में इस्तेमाल हथियार
- धारदार हथियार 43 (फीसदी)
- गोली मारकर हत्या 19
- गला घोंटकर हत्या 14
- ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या 1.2
- किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या 16
- अन्य हथियार 5