{"_id":"6404afb546cc9c32700d8167","slug":"delhi-crime-news-looting-case-with-itbp-jawan-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ ITBP का जवान: ऑटो चालक ने पीने को दिया था पानी, बेहोश होते ही कैश, फोन और सामान गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ ITBP का जवान: ऑटो चालक ने पीने को दिया था पानी, बेहोश होते ही कैश, फोन और सामान गायब
Sun, 05 Mar 2023 08:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Mar 2023 08:35 PM IST
सार
ऑटो चालक ने रास्ते में उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीते ही पंकज बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। अगले दिन उसे जीटीबी अस्पताल में होश आया तो उसका आईफोन, सामान और कैश गायब था।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा के दौरान यदि कोई अंजान व्यक्ति आपको खाने-पीने के लिए कोई चीज दे तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि यह जहरखुरानी गैंग का कोई सदस्य हो। नंद नगरी इलाके में आईटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) का जवान पंकज सिंह जहरखुरानी का शिकार हो गया। पंकज छुट्टियां मनाकर अपनी ड्यूटी पर मंडोली जेल वापस लौट रहा था। इस बीच ऑटो चालक ने रास्ते में उसे पीने के लिए पानी दिया।
विज्ञापन
पानी पीते ही पंकज बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। अगले दिन उसे जीटीबी अस्पताल में होश आया तो उसका आईफोन, सामान और कैश गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक लोनी निवासी गुलजार (24) को दबोच लिया। उसके पास से पंकज का लूटा गया सामान बरामद हो गया। पुलिस गुलजार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि दो फरवरी को उनकी टीम को नंद नगरी इलाके में बेहोशी की हालत में एक युवक मिला था। तीन फरवरी को उसे होश आया तो उसने बताया कि वह गांव छत्तीसा, पिरौरागढ़, उत्तराखंड का रहने वाला है। वह आईटीबीपी में जवान है। फिलहाल उसकी तैनाती मंडोली जेल की सुरक्षा में है। घटना वाले दिन वह गांव से ड्यूटी पर लौट रहा था। इस बीच गगन सिनेमा के पास उतरने के बाद वह मंडोली के लिए एक ऑटो में सवार हुआ।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान ऑटो चालक ने उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। पुलिस ने पंकज की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई। शनिवार को टीम ने आरोपी गुलजार को दबोच लिया। उसके पास से पंकज का लूटा गया सामान भी बरामद हो गया। पंकज ने बताया कि उसने नींद की गोलियां मिलाकर पंकज को दी थी। उसके होश खोते ही वह उसका सामान लेकर फरार हो गया।