{"_id":"63c3c0bfe4dd31330d420808","slug":"delhi-crime-news-harsh-firing-injured-youth-in-birthday-party-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग से युवक जख्मी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग से युवक जख्मी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा बरामद
Sun, 15 Jan 2023 02:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Jan 2023 02:30 PM IST
सार
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर देर रात को ही आरोपी रणपाल उर्फ शूटर उर्फ बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर हालत में पीड़ित को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित जोनापुर गांव में दो साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में एक युवक द्वारा की गई हर्ष फायरिंग से पार्टी में एक अन्य युवक जख्मी हो गया। गोली प्रमोद सिंह (37) के गाल पर जा लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर देर रात को ही आरोपी रणपाल उर्फ शूटर उर्फ बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रणपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, सड़क हादसा और सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने के चार मामले पहले से दर्ज हैं। दक्षिण जिला पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात को फतेहपुर बेरी इलाके के जोना गांव के एक मकान में जन्मदिन समारोह चल रहा था। वहां से करीब 8.24 बजे एक व्यक्ति ने कॉल कर गोली चलने की सूचना दी। खबर मिलते ही थाने की टीम तुरंत नवल के मकान पर पहुंच गई। वहां छत पर कुछ लोग खाना-पीना कर रहे थे।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही रहने वाले रणपाल ने फायरिंग की है। एक गोली गांव के ही रहने वाले नवल के पड़ोसी प्रमोद के गाल पर जा लगी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे निजी वाहन से एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस की टीम ट्रामा सेंटर पहुंची। वहां जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एक टीम ने आरोपी रणपाल की तलाश शुरू की। छानबीन के बाद देर रात को टीम ने आरोपी को रानी बाग एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया।