फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News A minor stabbed a young man to death

सिरफिरा आशिक: नाबालिग ने अपनी गर्लफ्रेंड को तंग करने वाले को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, किए ताबड़तोड़ वार

Wed, 18 Oct 2023 02:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Oct 2023 02:00 AM IST
सार

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 16 वर्षीय नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गंगाराम उसकी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसने उसे मना भी किया था, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Delhi Crime News A minor stabbed a young man to death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करने से नाराज नाबालिग ने 25 साल के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित गंगाराम उर्फ संजय उर्फ खांडू (25) को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 16 वर्षीय नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गंगाराम उसकी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसने उसे मना भी किया था, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मृतक गंगाराम परिवार के साथ संजय कॉलोनी, भाटी माइंस, मैदानगढ़ी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता गुलाब सिंह के अलावा अन्य सदस्य हैं। घर के पास ही वह मैकेनिक का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह वर्कशॉप में मौजूद था। इस बीच नाबालिग वहां पहुंचा। दोनों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अचानक नाबालिग ने चाकू निकालकर गंगाराम पर वार करना शुरू कर दिया। चाकू के कई वार करने के बाद आरोपी फरार हो गया। गंगाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को दबोच लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ मैदानगढ़ी इलाके में चोरी और हमला करने के छह मामले पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed