फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News A husband along with his brother killed his wife in Maidangarhi police station area

पत्नी के थे बुरे शौक: शराब पीकर घर से निकल जाती थी महिला, फिर देवर-पति ने जंगल लेकर उसके साथ किया रूह कंपा देने वाला काम

Tue, 28 Jun 2022 06:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Jun 2022 06:00 PM IST
सार

मैदानगढ़ी थाना इलाके में रहने वाला एक युवक पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान था। महिला शराब पीने के बाद घर से निकल जाती थी। उसे शक था कि उसके किसी से अवैध संबंध हैं। इसी के चलते उसने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव खाई में खाई में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi Crime News A husband along with his brother killed his wife in Maidangarhi police station area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके में एक पति पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान था। पति को संदेह था कि वह शराब पीकर गलत काम करती थी। पत्नी की इस आदत से परेशान होकर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को असौला भाटी के जंगल में खाई में फेंक दिया। पुलिस व सुसरालीजनों को गुमराह करने लिए आरोपी पति ने मैदानगढ़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी पति सुनील (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी ने पत्नी के बिना बताए घर से जाने की दर्ज कराई थी गुमशुदगी

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चंदन कॉम्पलेक्स वाली गली, असोला गांव दिल्ली निवासी सुनील ने 26 जून को पत्नी के गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट मैदानगढ़ी थाने में दर्ज कराई थी। पति ने शिकायत में कहा था कि उसकी पत्नी 13 जून को घर से बिना बताए चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पति की भूमिका पुलिस को लगी संदिग्ध

मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर संदीप मलिक को सुनील की भूमिका संदिग्ध लगी। इंस्पेक्टर संदीप मलिक ने सुनील से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी हेमलता (25) बहुत ज्यादा शराब पीती थी। वह शराब पीकर घर से निकल जाती थी। सुनील को संदेह था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। ऐसे में उसने पत्नी की हत्या करने की साजिश रची।

विज्ञापन

असौला भाटी के जंगल में पत्नी को ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

आरोपी पति अपने भाई छोटू के साथ पत्नी को रिक्शे में बैठाकर असौला भाटी के जंगल में ले गया। यहां पर सुनील ने हेमलता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान छोटू ने हेमलता के हाथ-पैर पकड़े थे। उसके बाद हेमलता के शव को खाई में फेंक दिया था। शव खाई में बीच में ही झाड़ियों में अटक गया था। इसके बाद आरोपी घर आ गए।

जब सुनील को पता लगा कि उसके ससुरालीजनों ने उसके खिलाफ बुलंदशहर, यूपी में मामला दर्ज कर दिया है तो उसने बचने के लिए मैदानगढ़ी में पत्नी के गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर संदीप मलिक की देखरख में एएसआई पंकज राजौरा व हवलदार सुखबीर की टीम ने सुनील को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हेमलता का शव बरामद कर लिया गया है। सुनील साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता था और उसे दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed