{"_id":"610cfc808ebc3ec2027398cf","slug":"delhi-crime-delhi-civil-defense-personnel-arrested-for-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली क्राइम: उगाही करने वाला दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली क्राइम: उगाही करने वाला दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार
Fri, 06 Aug 2021 02:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:40 PM IST
सार
- कोरोना नियमों का पालन करवाने के नाम पर कर रहा था उगाही, चालान का डर दिखाकर पेटीएम से कर रहा था उगाही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नियमों का पालन करवाने के नाम पर उगाही का धंधा चल रहा है। गाजीपुर थाना पुलिस ने उगाही के मामले में दिल्ली सिविल डिफेंस के एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में उगाही की शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है जिसमें पेटीएम के जरिए कई लोगों से उगाही के साक्ष्य मिले हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि आरोपी की पहचान मंडावली निवासी श्याम सुंदर(23) के रूप में हुई है। आरोपी इसी साल मार्च माह में सिविल डिफेंस में भर्ती हुआ था। दो अगस्त को फरीदाबाद हरियाणा निवासी रविंद्र पांडे ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गोरखपुर से अपने परिवार के साथ कार से फरीदाबाद जा रहे थे।
गाजीपुर के पास उसे दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी ने रोका और कार में सवार पांच सदस्यों का मास्क नहीं पहनने का चालान करने की धमकी दी। चालान की राशि दस हजार की थी। फिर सौदा एक हजार में तय हुआ। आरोपी ने पेटीएम के जरिए उससे एक हजार रुपये ले लिए लेकिन उसने चालान की कॉपी नहीं दी।
विज्ञापन
रविंद्र की शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने उगाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ काम कर रहा था। आजकल उसे कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काटने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसका वह गलत फायदा उठा रहा था।