फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Constable Was Smuggling Liquor for Years, SI Had a Gang of Selling Illegal Liquor

'खाकी' फिर हुई शर्मसार: हवलदार वर्षों से कर रहा था शराब की तस्करी, एसआई चला रहा था अवैध शराब बेचने का गिरोह

Sun, 23 Jun 2024 01:53 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jun 2024 01:53 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की वर्दी फिर शर्मसार हुई है। दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में तैनात हवलदार तीन साल से ज्यादा समय से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को उसके साथी उवेश के साथ शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Delhi Crime Constable Was Smuggling Liquor for Years, SI Had a Gang of Selling Illegal Liquor
Delhi Crime Constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण -पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात पांच पुलिसकर्मियों द्वारा दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगाया गया दाग अभी ठीक से धुला भी नहीं है कि अब द्वारका जिले के मोहन गार्डन थाने में तैनात हवलदार मनोज यादव ने फिर वर्दी को शर्मसार कर दिया है। 
विज्ञापन


हवलदार तीन साल से ज्यादा समय से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। उसने अवैध शराब की फैक्टरी नीम का थाना में लगा रखी थी। वह दिल्ली में मोहन गार्डन थाने में ड्यूटी करता था और रात को अवैध शराब की तस्करी करता था। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को उसके साथी उवेश के साथ शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनके कब्जे से अवैध शराब की 145 पेटियां बरामद की गई हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हवलदार को निलंबित कर  दिया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से नीम का थाना, सीकर, राजस्थान निवासी मनोज यादव पहले दक्षिण जिले के फतेहपुर बेरी थाने में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों से पहले उसका तबादला मोहन गार्डन थाने में हुआ था। फतेहपुरबेरी समेत आपपास के इलाकों में उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई। वह फतेहपुरबेरी, महरौली और मैदानगढी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की सप्लाई करने लगा। वह मोहनगार्ड थाना इलाके से दक्षिण दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी करने आता था। 

हवलदार मनोज वैगन आर कार से आगे-आगे चलता था और निगरानी रखता था। उसके पीछे महिंद्रा पिकअप होती थी, जिसमें अवैध शराब होती थी। ये शुक्रवार को जब अवैध शराब की खेप लेकर दक्षिण आ  रहे थे तभी स्पेशल स्टाफ प्रभारी गिरीश रतौड़ी की टीम ने इनको फतेहपुरबेरी इलाके से रंगे हाथ पकड़ लिया। पिकअप से अवैध शराब की 145 पेटियां बरामद की गई है। 
 

एसआई चला रहा था अवैध शराब बेचने का गिरोह
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात एसआई नरेश अवैध तस्करी महिला कानून शुक्ला के साथ अवैध शराब की सप्लाई में लगा हुआ था। दक्षिण-पूर्व जिले की एंटी नारकोटिक्क्स ने एसआई के इस गोरधंधे का दो जनवरी24 को पर्दाफाश किया था। एसआई नरेश ने अवैध शराब की तस्करी केलिए व महिला शुक्ल के साथ सनलाइट कॉलोनो में ही अलग फ्लैट ले रखा था। इसमें अब एसआई नरेश फरार है। बताया जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका भाग गया है। पुलिस ने उसकी एलओसी खुलवा दी है।

 

पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार
वसंतकुज, साउथ पुलिस ने पिछले सप्ताह 5 पुुलिसकर्मियों को दो सिपाही समेत चार लोगों से 10 लाख उगाही  करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। ये पुलिसकर्मी दक्षिण-पश्चिमी जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात थे। कथित चार में से दो जो पीड़ित है उनमें एक दिल्ली पुलिस की सिपाही है, जबकि हरियाणा पुलिस का सिपाही है। हरियाणा पुलिस का सिपाही अवैध शराब को हरियाणा सीमा से दिल्ली में प्रवेश करवाता था। दिल्ली पुलिस का सिपाही दिल्ली सीमा से अवैध शराब को हरियाणा सीमा में प्रवेश करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed