{"_id":"657115e6638acf332c01a003","slug":"delhi-crime-a-young-man-was-stabbed-to-death-some-distance-away-from-the-police-station-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime : थाने से कुछ दूर युवक की चाकू मारकर हत्या, सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime : थाने से कुछ दूर युवक की चाकू मारकर हत्या, सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली मारी
Thu, 07 Dec 2023 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:16 AM IST
सार
राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाबू जग जीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने खून से लथपथ युवक को देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाबू जग जीवन राम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बड़े उर्फ गालिफ राजा उर्फ सैंपल के रूप में हुई। वह नरेला की एक फैक्टरी में काम करता था। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस हमलावरों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को खबर मिली थी कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र में थाने वाली रोड पर खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली मारी
सागरपुर में सिगरेट के पैसे मांगने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित मोहम्मद इरफान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके घुटने की सर्जरी हुई है। पुलिस को दिए बयान में इरफान ने बताया कि मास्क लगाए तीन लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित इरफान ने बताया कि वह सागरपुर के रघु नगर, में रहता है। वह शिव ब्लॉक में पान-बीड़ी की दुकान चलाता है। 28 नवंबर को वह दुकान पर था। इस बीच डाबड़ी में रहने वाला कुणाल नामक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा।