{"_id":"6295f33df8f07405b25e7c51","slug":"delhi-court-notice-to-congress-leader-dk-shivakumar-money-laundering-case-was-registered-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को कोर्ट का नोटिस, 2018 में दर्ज हुआ था मनी लॉन्डरिंग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को कोर्ट का नोटिस, 2018 में दर्ज हुआ था मनी लॉन्डरिंग का मामला
Tue, 31 May 2022 04:22 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 31 May 2022 04:22 PM IST
सार
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार को इस मामले में तीन सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया गया था और फिर 23 अक्तूबर 2019 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और अन्य को को मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को समन भेजा है। उनके खिलाफ यह मामला 2018 में चार्जशीट को संज्ञान में लेते हुए दायर किया गया था। विशेष जज विकास ढुल ने उन्हें एक जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने यह आदेश ईडी द्वारा अपने विशेष अभियोजक नीतीश राणा के माध्यम से शिवकुमार और अन्य के खिलाफ इस मामले में दायर की गई चार्जशीट का संज्ञान लेने के बाद दिया है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार को इस मामले में तीन सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया गया था और फिर 23 अक्तूबर 2019 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
यह मामला उनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा बेंगलुरु में एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करने पर आधारित है। चार्जशीट में शिवकुमार पर करोड़ रुपये की कर चोरी और हवाला के लेनदेन का आरोप है।
विज्ञापन