फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus update Satyendra Jain says 17000 new cases might come today 17 percent positivity rate

कोरोना का कहर: दिल्ली में आज आ सकते हैं 17000 नए संक्रमित, 17 फीसदी पहुंचेगी संक्रमण दर

Fri, 07 Jan 2022 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jan 2022 01:26 PM IST
सार

जैन बोले कि कोरोना के मामले जरूर तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है। इससे कहा जा सकता है कि लक्षण बहुत हल्के हैं और लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi coronavirus update Satyendra Jain says 17000 new cases might come today 17 percent positivity rate
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार सुबह कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि राजधानी में कोरोना के क्या हालात हैं। सत्येंद्र जैन ने बताया कि आज दिल्ली में कोरोना के 17000 मामले आ सकते हैं, वहीं संक्रमण 17 फीसदी पहुंच सकती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री जैन ने कहा कि आठ मई 2021 के बाद से यह कोरोना के सबसे अधिक मामले होंगे। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रतिबंध इसीलिए लगाए गए हैं ताकि ओमिक्रॉन के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके क्योंकि दिल्ली में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


जैन बोले कि कोरोना के मामले जरूर तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक अस्पतालों में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है। इससे कहा जा सकता है कि लक्षण बहुत हल्के हैं और लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने बताया कि, कल 15,000 मामले आए थे। मेरे हिसाब से आज 17,000 नए मामले आने की संभावना। पॉजिटिविटी रेट कल से 1-2 प्रतिशत ज्यादा होने की संभावना है। कल पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत के आस पास थी आज 17-18 प्रतिशत होने की संभावना है।


होम आईसोलेशन के मरीज 7 दिन में हो सकते हैं डिस्चार्ज
स्वास्थ्य मंत्री ने एक जरूरी जानकारी देते हुए कहा कि, कोई भी मरीज जो होम आईसोलेशन में है वह पॉजिटिव आने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है अगर उसको 3 दिन लगातार कोई लक्षण नहीं आता है। इसमें मरीज को फिर से टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed