फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus update 29 april 1607 new cases 2 deaths positivity rate crosses 5 percent

दिल्ली में कोरोना: राजधानी में संक्रमण दर 5 प्रतिशत के पार, शुक्रवार को सामने आए 1607 नए मामले, दो की मौत

Sat, 30 Apr 2022 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Apr 2022 09:52 AM IST
सार

शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे।

विज्ञापन
Delhi coronavirus update 29 april 1607 new cases 2 deaths positivity rate crosses 5 percent
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को जारी होने वाला हेल्थ बुलेटिन शनिवार सुबह जारी किया गया। इसके अनुसार राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1607 मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन


इन मामलों के साथ ही दिल्ली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 45 आईसीयू में, 42 ऑक्सीजन सपोर्ट पर, तीन वेंटिलेटर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की कोरोना बुलेटिन अनुसार 24 घंटे में दिल्ली में कुल 60,287 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक दिल्ली में कुल 18,81,555 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,49,772 लोग ठीक हो चुके हैं और 26,174 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। दिल्ली की कुल संक्रमण दर 4.97 प्रतिशत और मृत्युदर 1.39 प्रतिशत है। वर्तमान में दिल्ली में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 5609 है।

गुरुवार को सामने आए थे 1490 नए मामले,  दो की हुई थी मौत 
गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 1490 नए मामले मिले हैं व दो मरीजों की मौत हुई। इससे पहले छह फरवरी को 1410 नए मामले मिले थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि नए मामलों के साथ संक्रमण दर पांच से नीचे यानि 4.62 फीसदी रही। वहीं, 1070 मरीज कोरोना से ठीक हुए।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोना के 32248 टेस्ट किए गए। होम आइसोलेशन में 3636, अस्पतालों में 151, आईसीयू में 37, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 44 व वेंटिलेटर पर दो मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 38121 लोगों ने टीके की खुराक ली है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 5250 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 148 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed