फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Corona report 735 New Cases Of Corona Came in Delhi And three People Died in Last 24 Hours

Corona in Delhi: बीते 42 दिनों में सबसे अधिक रही संक्रमण दर, 735 मिले नए मामले, तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sun, 12 Jun 2022 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Jun 2022 09:10 PM IST
सार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 735 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही संक्रमण के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। रविवार को नए मामलों के साथ संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही, चिंता की बात है कि संक्रमण दर बीते 42 दिनों में सबसे अधिक रही।

विज्ञापन
Delhi Corona report 735 New Cases Of Corona Came in Delhi And three People Died in Last 24 Hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 735 नए मामले मिले हैं व संक्रमण के चलते तीन मौतें दर्ज हुई हैं। वहीं संक्रमण दर पिछले 42 दिनों में सबसे अधिक रही। रविवार को नए मामलों के साथ संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही। इससे पहले एक मई को 4.9 संक्रमण दर व 15 मई को तीन मौतें हुई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते एक दिन में कोरोना के 16878 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 11577 आरटीपीसीआर व 5321 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। वहीं 537 मरीजों ने कोरोना को हराया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या 100 पर पहुंच गई है, जबकि एक दिन पहले मरीजों की संख्या 94 थी। इसमें से आईसीयू में 32, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 29 व वेंटिलेटर पर सात मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में 30390 लोगों ने कोरोनारोधी टीके की खुराक ली है। इसमें से पहली खुराक लेने वालों की संख्या 2554, दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 8375 व एहतियाती खुराक लेने वाले 19461 लोग हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़कर 2442 पर पहुंच गई है, जबकि एक दिन पहले यह 2247 थी। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या 180 व 305 लोगों ने कोविड में मदद के लिए कॉल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed