फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cop looses his 15 year old post for keeping wife of former commissioner in waiting

पूर्व पुलिस कमिश्नर की पत्नी को इंतजार कराना पड़ा बहुत महंगा, गंवाई 15 साल पुरानी पोस्ट

Wed, 14 Jun 2017 01:28 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
delhi cop looses his 15 year old post for keeping wife of former commissioner in waiting
दिल्ली पुलिस

रिकॉर्ड समय तक एम्स के चौकी प्रभारी के पद पर रहे इकपाल को दिल्ली के एक पूर्व पुलिस आयुक्त की पत्नी को इलाज के लिए इंतजार कराना महंगा पड़ गया। पूर्व पुलिस आयुक्त ने इसकी शिकायत वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से कर दी, जिसके बाद इकपाल को चौकी प्रभारी पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन

 

इकपाल की जगह एसआई दीपक पवार को चौकी प्रभारी लगाया गया है। बताया जाता है कि पूर्व पुलिस आयुक्त केंद्र सरकार की एक यूनिट में सीनियर पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इकपाल करीब 15 वर्षों से ज्यादा समय से एम्स के चौकी प्रभारी रहे हैं। एम्स में डॉक्टर आदि से लाइजनिंग के कारण इकपाल इतने वर्षों तक चौकी प्रभारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स आई थीं पूर्व पुलिस आयुक्त की पत्नी

delhi cop looses his 15 year old post for keeping wife of former commissioner in waiting
एम्स - फोटो : source

दिल्ली पुलिस में नियम है कि कोई भी चौकी प्रभारी या थानाध्यक्ष दो से तीन वर्ष अपने पद पर ही रहता था। दो वर्ष बाद उसे बदल दिया जाता था। इकपाल इसका अपवाद था।

 

एम्स में अच्छी जान-पहचान के कारण वह इतने वर्षों तक चौकी प्रभारी रहे। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस का कोई अधिकारी व उसके परिवार का सदस्य बीमार होता था, तो इकपाल तुरंत दिखवा देते थे या फिर अन्य कोई काम करवा देते थे।


पिछले सप्ताह दिल्ली के एक पूर्व पुलिस आयुक्त की पत्नी इलाज कराने एम्स गई थीं। यहां पर उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ गया। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इकपाल उनके पास भी नहीं गए थे। पूर्व पुलिस आयुक्त ने इसकी शिकायत वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से कर दी थी।


बताया जा रहा है कि इसके बाद इकपाल को तुरंत प्रभाव से एम्स चौकी इंचार्ज से हटा दिया गया। उनका तबादला दक्षिण जिले के साउथ कैंपस थाने में किया गया है।
 

इकपाल की जगह डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात रहे वर्ष 2009 बैच के सब-इंस्पेक्टर दीपक पवार को एम्स चौकी प्रभारी लगाया गया है। चर्चा है कि दीपक पवार दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त पुलिस आयुक्त के गांव का है। इस कारण चौकी प्रभारी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed