फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Congress accuses AAP Govt for creating rumors about air pollution in state

दिल्ली सरकार प्रदूषण के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराकर भ्रम फैला रही है: कांग्रेस

Tue, 13 Oct 2020 09:04 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Oct 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi Congress accuses AAP Govt for creating rumors about air pollution in state
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने का दावा कर भ्रम फैला रही है। प्रदूषण फ्री दिल्ली करने की योजना सिर्फ कागजी है। सरकार यह तो दावा कर रही है कि वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ मिलकर प्रत्येक दो घंटे पर वायु प्रदूषण के कारकों का पता लगा लेगी। जिसके मॉडल पर भी चर्चा करती है, लेकिन रिपोर्ट नहीं जारी कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए नए मॉडल को जून 2020 तक तैयार करने की योजना थी। लेकिन यह योजना हवा हवाई साबित हुई है। पराली जलाने पर किसानों को वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराना कहीं से उचित नहीं है। 
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण के प्रमुख कारकों का पता लगाने के लिए 2015 में आईआईटी दिल्ली और 2018 में एनर्जी रिसोर्स इंस्टीट्यूट ने अध्ययन किया था। दोनों संस्थाओं ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए मुख्य कारक वाहन प्रदूषण का बताया। इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार अगर इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर संवेदनशील होती तो 1000 इलेक्ट्रिक बस लाने को लेकर कई बार घोषणाएं नहीं करती। दिल्ली की सड़कों पर यह बस दौड़ रही होती। हकीकत यह है कि एक भी बस नहीं आई।


दिल्ली सरकार पराली जलाने को प्रदूषण का मुख्य कारण बताने के लिए गलत आंकड़े पेश कर रही है, जबकि सच तो यह है कि वर्ष 2019 में भारत सरकार के सफर पोर्टल के अनुसार काफी कम था। पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में स्मॉग टावर लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक एक भी स्मॉग टावर नहीं लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed