फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Commission for Women supports acid attack victim

तेजाब हमले से बदरंग हुई चार महिलाओं की जिंदगी को मिली नई उम्मीद

Thu, 07 Jul 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi Commission for Women supports acid attack victim
Swati Maliwal

तेजाब हमले के चलते रेनू की आंखों की रोशनी गुम हो गई। वहीं आशिया का शरीर बदरंग हो गया, लेकिन दिल्ली महिला आयोग ने इन पीड़िताओं को नौकरी देकर इनके दर्द को कम करके हौसले की उड़ान भरने का मौका दिया है।

विज्ञापन


अब ये अपने परिवार की अच्छी परवरिश कर सकेगी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, आयोग में अभी तक कुल चार तेजाब पीड़िताओं को नौकरी दी गई है। 
विज्ञापन


इसकी मदद से ये अपना व परिवार की अच्छी परवरिश कर सकेगी। मालीवाल ने बताया कि आशिया को एमटीएम के पद पर तैनात किया गया है। वहीं रेनू को मोबिलिटी ट्रेनिंग के तहत आर्ट एंड क्राफ्ट, कंप्यूटर सिखाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने चार तेजाब पीड़िताओं को दी नौकरी

Delhi Commission for Women supports acid attack victim
swati maliwal - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा इन्हें घर से सेंटर तक लाने और छोड़ने के लिए परिवहन की भी व्यवस्था की जा रही है।  बता दें कि आशिया जब 15 साल की थी तो उसके पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया था। 

माता-पिता की मौत के बाद चार छोटे भाई-बहन की जिम्मेदारी भी उस पर आ गई। पहले वह तीन हजार रुपये कमाती थी, लेकिन अब 12 हजार रुपये वेतन मिलने के बाद वह अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा सकेगी।

वहीं रेनू पर 10 साल पहले किरायेदार लड़के ने चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। इससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed