फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi commission for women issues notice to health and family welfare department on sex reassignment surgery i

Delhi: DCW ने अस्पतालों में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को जारी किया नोटिस

Tue, 02 Aug 2022 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 01:01 AM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी कर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी के प्रावधान की जानकारी मांगी थी। इस बारे में विभाग ने बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एसआरएस की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
delhi commission for women issues notice to health and family welfare department on sex reassignment surgery i
दिल्ली महिला आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की कमी पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को नोटिस जारी किया है। विभाग की कमेटी की कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने के लिए आयोग ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के अनुसार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी कर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी के प्रावधान की जानकारी मांगी थी। इस बारे में विभाग ने बताया कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एसआरएस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बाद आयोग ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को सरकारी अस्पतालों में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की सुविधा शुरू करने की सिफारिश की थी, वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशक को मामले की जांच करने और इस संबंध में सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को नोटिस जारी कर इस मामले में गठित कमेटी के साथ ही कमेटी की अब तक हुई बैठकों की जानकारी मांगी है। आयोग ने समिति की रिपोर्ट और उस पर विभाग की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की कमी दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं में से एक है। वर्तमान में अधिकांश ट्रांसजेंडर अत्यधिक पीड़ा से गुजरते हैं क्योंकि वे अत्यधिक लागत के कारण इन सर्जरी को करवाने में असमर्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed