फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta met CM Nayab Saini on her birthday program in Haryana Julana

Delhi: बहन-भाई मिलकर दिल्ली-हरियाणा में उठाएंगे विकास का धुआं, CM सैनी से मिलकर बोलीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Sun, 20 Jul 2025 07:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 20 Jul 2025 07:40 AM IST
सार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने 51वें जन्मदिन पर आयोजित जनसभा में कहा कि सीएम सैनी और वह मिलकर धुआं उठा देंगे। दिल्ली वाले बोलते हैं कि धुएं से तो प्रदूषण होता है, लेकिन वह प्रदूषण का नहीं बल्कि विकास का धुआं उठाएंगे। हरियाणा व दिल्ली में दोनों भाई-बहन सीएम हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta met CM Nayab Saini on her birthday program in Haryana Julana
सीएम रेखा गुप्ता और सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाना में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आगमन करोड़ों रुपयों की विकास की सौगात लेकर आया। दिल्ली में सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में आईं वहीं गांव में 49 साल बाद उनका आना हुआ। 

विज्ञापन

उन्होंने गांव के स्टेडियम में अपने 51वें जन्मदिन पर आयोजित जनसभा में कहा कि सीएम सैनी और वह मिलकर धुआं उठा देंगे। दिल्ली वाले बोलते हैं कि धुएं से तो प्रदूषण होता है, लेकिन वह प्रदूषण का नहीं बल्कि विकास का धुआं उठाएंगे। हरियाणा व दिल्ली में दोनों भाई-बहन सीएम हैं। विकास का धुआं अब दोनों प्रदेशों में उठेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने जन्मदिन पर नंदगढ़ आई हैं। वे साधारण परिवार से संबंध रखती हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रही हैं। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है और राष्ट्र के लिए इन्होंने लगातार काम किया है। रेखा गुप्ता की सोच, उनकी नीति और नियत यही है कि दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। विकसित भारत की यात्रा में हरियाणा और दिल्ली सरकारें मजबूती से आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन

सीएम सैनी ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी, केक काटकर खिलाया और कहा कि इनका जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हम हरियाणा और दिल्ली को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। दोनों भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने जुलाना में अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री ने दी कोथली
नंदगढ़ गांव के स्टेडियम में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे रेखा गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाया और केक काटा गया। अपने पैतृक गांव में मिले सम्मान से वे गदगद हो गईं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सावन में बेटियों को अपने मायके आने का चाव होता है, उन्हें भी बड़ा चाव था कि वह अपने घर आएं। जहां पर उनका, उनके पिता और दादा व पूर्वजों का जन्म हुआ था। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने उन्हें कोथली देते हुए 500 रुपये रेखा गुप्ता को दिए और 500 रुपये उनके पति के नाम के देते हुए कहा कि बेटी के साथ जमाई का भी हरियाणा में मान किया जाता है।

दिव्यांग बच्चों के साथ जनसेवा सदन में केक काटा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पैतृक गांव से लौटकर दिल्ली में जनसेवा सदन में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा और गले लगाकर आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ हनुमान चालीसा भी पढ़ी। मुख्यमंत्री ने उपहार के रूप में बच्चों को 1.11 लाख रुपये भी सौंपे।

हर वादा पूरा करूंगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि वह दिल्ली की जनता से किया हर वादा पूरा करेंगी। इसके लिए काम चल रहा है। वह शनिवार को रोहतक के माॅडल टाउन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं। गुप्ता ने कहा कि उनके बड़े भाई एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 150 करोड़ उनके गृह कस्बे जुलाना के लिए दिए हैं। इसके लिए वह धन्यवाद करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed