फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm kejriwal says bjp is responsible for attack on me

केजरीवाल बोले, मुझ पर हमले के लिए भाजपा जिम्मेदार, चुप नहीं बैठेंगे

Sun, 05 May 2019 07:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, अमर उजाला
एजेंसी, अमर उजाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 May 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
delhi cm kejriwal says bjp is responsible for attack on me
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान उनपर हुए हमले के लिये भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इसलिये निशाना बनाया गया क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पाकिस्तान के साथ "संबंधों" को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सिर्फ मुझपर नहीं बल्कि दिल्ली के जनादेश पर हमला है। भाजपा ने केजरीवाल के दावे को प्रचार का हथकंडा बताकर खारिज कर दिया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, "यह मुझ पर हुआ नौवां हमला है और मुख्यमंत्री रहते हुए मुझपर पांचवीं बाहर हमला किया गया। भविष्य में मुझपर होने वाले किसी भी हमले के लिये भाजपा जिम्मेदार होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) नहीं चाहते कि आम आदमी राजनीति में आए, इसलिये हमें निशाना बनाया जा रहा है। हमारा कसूर सिर्फ यह है कि हमने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में विकास करने की कोशिश की। वे इसलिये असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि कहीं अन्य राज्यों में लोग इन मुद्दों पर पार्टी से सवाल न पूछ लें।" 

उन्होंने आरोप लगाया, "मुझपर हुए इस हमले के लिये भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार हैं। इस घटना के बाद पुलिस की ओर से आई प्रतिक्रिया गढ़ी हुई थी। पुलिस इसके लिये जिम्मेदार नहीं है, वे सिर्फ उसी 'कहानी' को अमल में ला रही हैं जो सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें दी है।" केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के लोग इस हरकत का बदला लेंगे।" 

केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति ने खुद कहा है कि वह 'आप' का कार्यकर्ता था।

उन्होंने कहा, "उन पर इस तरह के दस हमले हो चुके हैं। हर बार उनका यही तरीका होता है। जब भी वह पिछड़ रहे होते हैं तो अपने ऊपर हमला करवा लेते हैं। यह उनका प्रचार का हथकंडा है।" 

दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता ने यहां अलग से एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगााया कि केजरीवाल अपने अभियान में जान फूंकने के लिये "नाटक कर रहे हैं।" 


दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित ने हमले की निंदा की और कहा, "किसी भी नेता पर इस तरह हमले नहीं होने चाहिए।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed