{"_id":"60903d798ebc3ec19c51bdbb","slug":"delhi-cm-kejriwal-orders-to-avail-corona-kit-with-oximeter-counselling-of-corona-patients-within-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल: होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीमीटर समेत मुहैया कराए जाएं कोरोना किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल: होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीमीटर समेत मुहैया कराए जाएं कोरोना किट
Mon, 03 May 2021 11:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 03 May 2021 11:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों को हर सूरत में 24 घंटे के अंदर कॉल कर उनकी काउंसलिंग की जाए। साथ ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों का रिकॉर्ड हर दिन अपडेट हो। इसके अलावा जिन मरीजों के पास अभी तक ऑक्सीमीटर व मेडिकल किट उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन तक तत्काल इसे पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों को हर सूरत में 24 घंटे के अंदर कॉल कर उनकी काउंसलिंग की जाए। साथ ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों का रिकॉर्ड हर दिन अपडेट हो। इसके अलावा जिन मरीजों के पास अभी तक ऑक्सीमीटर व मेडिकल किट उपलब्ध नहीं कराई गई है, उन तक तत्काल इसे पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोमवार को होम आइसोलेशन प्रणाली को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत मुख्य सचिव विजय देव व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक की शुरुआत में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे लोगों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे मरीजों की प्रोटोकॉल के तहत देखभाल के साथ नियमित तौर पर उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि होम आइसोलेशन प्रणाली मजबूत करने की जरूरत है। इससे घर पर इलाज करा रहे मरीजों को समय से अच्छी काउंसलिंग के साथ अच्छा इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दिल्ली में प्रतिदिन होने वाली कोरोना की जांच का बहुत ही स्पष्ट और साफ रिकॉर्ड रखा जाए।
रिकॉर्ड में यह दर्ज हो कि जो लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनमें से कितने लोगों को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। जबकि कितने मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के लगातार संपर्क में रहना जरूरी है। जो लोग होम आइसोलेशन में हैं, उनके पास हर हाल में 24 घंटे के अंदर डॉक्टरों की टीम की तरफ से कॉल चली जानी चाहिए। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे प्रत्येक मरीज को कॉल कर यह भी पूछा जाए कि उनके पास ऑक्सीमीटर है या नहीं है।
जरूरत होने पर अगले दिन जब जिला प्रशासन की टीम किट लेकर उनके पास जाए, तो किट के साथ ऑक्सीमीटर भी लेकर जाए और उन सभी मरीजों को ऑक्सीमीटर प्रदान की जाए, जिनके पास नहीं है।