फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Kejriwal announce soon to do away covid restrictions in capital positivity reach 10 percent today in all Delhi govt office only ambedkar and bhagat singh photo

केजरीवाल बोले: दिल्ली में आज कोरोना की संक्रमण दर होगी 10 प्रतिशत, जल्द हटाए जाएंगे प्रतिबंध

Tue, 25 Jan 2022 12:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jan 2022 12:56 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि बीते 10 दिनों के भीतर संक्रमण दर घटकर 20 प्रतिशत पर आ गई है। केजरीवाल ने ये जानकारी भी दी कि हम जल्द ही कोरोना के प्रतिबंधों को हटाकर लोगों की जिंदगी को सामान्य रूप में ले आएंगे। हम इस दिशा में हर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal announce soon to do away covid restrictions in capital positivity reach 10 percent today in all Delhi govt office only ambedkar and bhagat singh photo
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में केजरीवाल ने फहराया तिरंगा - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परेड की सलामी भी ली और फिर जनता को संबोधित भी किया। इस शुभ अवसर पर सीएम ने जानकारी दी कि जल्द ही दिल्ली से कोविड के प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

जल्द राजधानी से हट सकते हैं कोरोना प्रतिबंध

केजरीवाल ने कहा कि बीते 10 दिनों के भीतर संक्रमण दर घटकर 20 प्रतिशत पर आ गई है। आज दिल्ली की संक्रमण दर 10 प्रतिशत रहेगी जो 15 जनवरी के मुकाबले बहुत कम है क्योंकि तब राजधानी में संक्रमण दर 30 प्रतिशत पहुंच गई थी। यह सब इसलिए हुआ है क्योंकि दिल्ली में लगातार टीकाकरण हो रहा है। केजरीवाल ने ये जानकारी भी दी कि हम जल्द ही कोरोना के प्रतिबंधों को हटाकर लोगों की जिंदगी को सामान्य रूप में ले आएंगे। हम इस दिशा में हर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

हर बच्चे को देंगे बाबा साहब के सपनों की शिक्षा

इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी कहा कि आज हम प्रण लेते हैं कि हर बच्चे को बाबा साहब अंबेडकर के सपनों की शिक्षा प्रदान करेंगे। हम सात सालों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मिलेनिया ट्रम्प भी हमारे सरकारी स्कूलों की यात्रा करके गईं। हमें अपना प्रमाणपत्र मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में सिर्फ होगी अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो

केजरीवाल ने मंच से एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज मैं एलान करता हूं कि दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में बाबा साहब बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो होगी। अब किसी भी राजनेता या मुख्यमंत्री की फोटो सरकारी दफ्तर में नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed