फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm kejriwal announce free WiFi from december 16 at 11000 spots

दिल्लीः केजरीवाल का बड़ा एलान, 16 दिसंबर से 11 हजार स्पॉट्स पर मिलेगा फ्री वाई-फाई

Wed, 04 Dec 2019 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
delhi cm kejriwal announce free WiFi from december 16 at 11000 spots
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप ट्विटर अकाउंट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना बहुप्रतीक्षित चुनावी वादा पूरा करने का एलान किया है। बुधवार को बड़ा एलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 16 दिसंबर से दिल्ली के लोगों को फ्री वाई-फाई मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फ्री वाई-फाई उपलब्ध कराने के साथ ही दिल्ली सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र का आखिरी वादा भी पूरा कर देगी। इस तरह दिल्ली सरकार अपने सभी चुनावी वादे पूरी करने वाली पहली सरकार बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि इसके लिए 11 हजार स्पॉट्स पर वाई-फाई लगाए जाएंगे। इससे खासतौर से छात्रों को बहुत लाभ होगा। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी फायदा होने की उम्मीद केजरीवाल ने जतायी है।

केजरीवाल ने कहा कि चार हजार हॉट-स्पॉट्स बस स्टैंड्स पर लगाए जाएंगे। सात हजार अन्य जगहों पर लगाए जाएंगे। हर विधानसभा में 100-100 हॉट-स्पॉट लगेंगे। 16 दिसंबर को पहले 100 हॉट-स्पॉट्स का उद्घाटन होगा। इसका कुल खर्च करीब 100 करोड़ है। यह रेंटल मॉडल पर आधारित होगा।

केजरीवाल ने बताया कि हर हफ्ते हॉट-स्पॉट्स की संख्या बढ़ती जाएगी और इस तरह छह महीने में 11 हजार हॉट-स्पॉट लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed