फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM attack case: Second accused nabbed

Delhi CM attack case: दूसरा आरोपी तहसीन गिरफ्तार, राजकोट से राजधानी लाकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Mon, 25 Aug 2025 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 06:31 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी के दोस्त तहसीन सैयद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Delhi CM attack case: Second accused nabbed
पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी के दोस्त तहसीन सैयद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को, सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता पर हमला हुआ था। हमले के सिलसिले में ऑटोरिक्शा चालक खिमजी (41) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तहसीन को शुक्रवार रात पूछताछ के लिए गुजरात के राजकोट से राजधानी लाया गया था और आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीन 15 साल पुराना दोस्त है
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट पहुंची थी। वहां पुलिस ने राजेश दोस्त तहसीन, जिग्नेश और चिराग समेत के पांच लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी तहसीन उर्फ बापू को लेकर दिल्ली आ गई। तहसीन राजेश का 15 साल पुराना दोस्त है। तहसीन ने ही जी-पे से राजेश को दिल्ली में 2000 रुपये भेजे थे। इसके अलावा वह पहले भी उसे पैसे भेजता रहा है।

खूंखार अपराधी है सीएम पर हमला करने वाला राजेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने का आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया खूंखार अपराधी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2017 में आरोपी ने मामूली झगड़े के दौरान एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने पास में मौजूद कपड़े धोने वाली थपकी से उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया था। राजेश को 2021 में तड़ीपार कर दिया गया था। उसके खिलाफ राजकोर्ट के भक्ति नगर थाने में मारपीट, हमला करने और शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं।

सुना रहा है पुलिस को नई नई कहानी
शुरुआत में पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसका रिश्तेदार दिल्ली की जेल में बंद है। उसकी पैरवी के लिए वह मुख्यमंत्री के पास आया था लेकिन छानबीन में उसकी कहानी झूठी निकली। पुलिस रिमांड के दौरान उसने काल भैरव के सपने की बात बताकर कुत्ते के आदेश पर दिल्ली आने का खुलासा किया। अब लगातार वह पुलिस को नई-नई कहानियां सुना रहा है।


मेरी मेहनत का नतीजा है कोर्ट का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed