फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal will not go to the ED office today, CM wrote to ED

Delhi Liquor Case: आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, नोटिस को बताया गैरकानूनी

Wed, 03 Jan 2024 10:31 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Jan 2024 10:31 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है। उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal will not go to the ED office today, CM wrote to ED
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर नहीं जाएंगे, सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर जवाब दिया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है। उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। वे उन्हें चुनाव प्रचार से रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के नाते वह राज्यसभा की चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की तैयारी में भी लगे हुए हैं, ऐसे में ईडी अपने सवालों की फेहरिस्त भेजना चाहे तो भेज सकती है, उनके जवाब दे देंगे। उन्होंने ईडी को भेजे गए पत्र में उनके सवाल का जवाब नहीं देने के मामले में घेरा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, उनकी ओर से पहले दो समन पर उठाई गई आपत्ति का जवाब नहीं देने पर वह आश्चर्यचकित है। पहले के समन से मिलता-जुलता समन फिर से भेज दिया। इससे साफ स्पष्ट होता है कि ईडी के पास इन समन का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी का व्यवहार मनमाना और गैर पारदर्शी है। लिहाजा पहले की तरह फिर से कह रहे हैं कि वह कानून का सम्मान करते है और जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। आप संयोजक ने कहा कि ईडी की चुप्पी निहित स्वार्थ की पुष्टि करती है। वह कई ऐसे मामले जानते हैं, जिसमें समन वाले व्यक्ति के पूछने पर ईडी ने विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन उनके सवाल पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। लिहाजा एक बार फिर से मांग कर रहे हैं कि ईडी उनके सवालों का जवाब दें और वह इस जांच की मंशा दायरे को ठीक से समझ सके।

ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी किया था। इससे पहले दो समन में भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब सीएम विपश्यना के लिए चले गए थे। 

तब केजरीवाल ने अपने वकीलों द्वारा कहा था कि यह सिर्फ 2024 में लोकसभा चुनाव के अंतिम महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए है। समन के समय पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपके समन का समय मेरी सोच को और मजबूत करता है कि मुझे भेजे जा रहे समन किसी उद्देश्य या तर्कसंगत मानदंड पर आधारित नहीं हैं बल्कि पूरी तरह से प्रचार के साथ-साथ देश में बहुप्रतीक्षित लोकसभा चुनाव के अंतिम कुछ महीनों में सनसनीखेज खबरें बनाने के लिए हैं।



केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।


अक्तूबर में भेजा था पहला समन
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर बोला हमला
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक साल से गिरफ्तार हैं। वे मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा पाए हैं और अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ कई मामले सामने आते हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आज तक, न तो ईडी और न ही केंद्र ने हमें बताया है कि वे किस हैसियत से अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं, वह न तो गवाह हैं और न ही आरोपी हैं। (समन की) टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठते हैं। जब सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं, केंद्र सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है ताकि वह चुनाव प्रचार न कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed