{"_id":"6083e6218ebc3ec35d055305","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-will-give-rs-5000-each-of-every-laborer-who-is-troubled-due-to-the-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मजदूर को पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता देगी केजरीवाल सरकार, 52.88 करोड़ रुपये हुए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मजदूर को पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता देगी केजरीवाल सरकार, 52.88 करोड़ रुपये हुए जारी
Sat, 24 Apr 2021 03:04 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 24 Apr 2021 03:04 PM IST
सार
सरकार ने 52.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर हर मजदूर के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता राशि देने का निर्णय लिया है...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन के कारण परेशान हो रहे मजदूरों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 52.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर हर मजदूर के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अनुमान है कि सरकार के इस निर्णय से 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को लाभ होगा। सरकार की ओर से अब तक 1,05,750 श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है, बाकी अन्य को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने इसके पहले यानी कोरोना-1 के चरण में भी इसी तरह लाखों निर्माण श्रमिकों को आर्थिक और सूखा राशन और तैयार राशन की सहायता उपलब्ध कराई थी। इस साल भी मजदूरों को भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। गुरुवार शाम तक इन फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों में लगभग 7000 फूड पैकेट्स बांटे गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार एक हेल्पलाइन भी बनाने जा रही है, जहां फोन कर श्रमिक भोजन दे रहे सेंटरों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। जिन श्रमिकों का कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे भी बिना किसी पंजीकरण के भोजन की सहायता प्राप्त कर सकेंगे, जबकि नकदी सहयता के लिए उन्हें सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।