फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal says ED is a new weapon now Kerala CM-led protest against Centre

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल का पलटवार, कहा- ईडी अब नया हथियार, पहले ही तय हो जाता है किसे भेजना है जेल

Thu, 08 Feb 2024 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Feb 2024 01:42 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी अब एक नया हथियार है। अब तक, किसी व्यक्ति पर दोष साबित होने के बाद ही उसे जेल भेजा जाता था। लेकिन अब पहले ही तय हो जाता है कि किसे जेल भेजना है।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal says ED is a new weapon now Kerala CM-led protest against Centre
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में केरल के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के नेताओं और सांसदों ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा, विपक्षी दल देश के 70 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा ने विपक्ष शासित राज्यों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। केंद्र विपक्षी सरकारों को परेशान करने के लिए सभी हथकंडे अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार विपक्ष की सरकारों को जायज फंड नहीं दे रही है जो उनका हक है, उपराज्यपाल और राज्यपाल के जरिए उनके कार्य में रोज टांग अड़ाती है। वे विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें परेशान भी कर रहे हैं। विपक्ष को पकड़ा जा रहा है और जेल भेजा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी यहां हमारे परिवारों के लिए भीख मांगने या कुछ मांगने नहीं आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां 2 करोड़ लोगों का हक मांगने आया हूं। अगर केरल के लोगों को उनके हक का फंड नहीं मिलेगा तो काम और सरकार कैसे चलेगी? अगर आप हमें फंड नहीं देंगे तो हम सड़कें कैसे बनाएंगे, बिजली कैसे मुहैया कराएंगे और विकास के लिए काम कैसे करेंगे। हम सब अपनी जनता के हक के लिए फंड लेने आए हुए हैं, हमें फंड नहीं मिलेगा तो हम विकास कैसे करेंगे।

पंजाब का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार को ग्रामीण विकास निधि जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल विपक्ष शासित राज्यों में राज्य के विषयों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं को फंसाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ईडी अब इनका एक नया हथियार है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ईडी अब इनका एक नया हथियार है। अभी तक इस देश में कानून होता था कि किसी व्यक्ति पर दोष साबित होने के बाद ही उसे जेल भेजा जाता था लेकिन अभी उन्होंने (बीजेपी) तय कर लिया है कि किसे जेल भेजना है तो उसे पकड़ लेते हैं और वो तब तक जेल में रहता है, जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होता।
 

'अब वे मुझे भी गिरफ्तार कर सकते हैं'

उन्होंने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है, अब वे मुझे भी गिरफ्तार कर सकते हैं। विजयन जी, स्टालिन साहब, सिद्धारमैया साहब को जेल में डाल सकते हैं। वे सरकार गिराने के लिए किसी को भी गिरफ्तार कर सकते हैं और जेल भेज सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि अहंकारी न बनें। एक समय आ सकता है जब हम वहां (सत्ता में) होंगे और आप यहां (विपक्ष में) होंगे और वही कानून आपको परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed